
वाराणसी. भेलूपुर पुलिस ने बुधवार की रात को छापेमारी करके बैंक्वेट हाल से एक रेव पार्टी का खुलासा किया है। पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां पर २५ लोग शराब पी रहे थे और 7 लड़कियां अर्धनग्न होकर नृत्य कर रही थी। पुलिस ने मौके से सभी लोगों को पकड़ कर थाना लायी। पूछताछ में पता चला कि बर्थडे के नाम पर वहां पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी का आयोजन लक्सा निवासी संतोष वर्मा ने किया था जो पूर्व में वीसी के पैसे हड़पने के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने युवतियों व व्यक्तियों का अनैतिक देह व्यापार अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट भेज दिया। कई लोगों के पकड़े जाने की सूचना पर पैरवी करने वालों की लाइन लग गयी थी, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।
यह भी पढ़े:-दाऊद , राजा भैया, बृजेश व मुख्तार के गठजोड़ की शिकायत पर पुलिस नहीं कर पायी यह काम
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गाकुंड स्थित बैंक्वेट हाल में शराब की पार्टी चल रही है और कुछ युवती वहां पर अश्लील नृत्य कर रही है। भेलूपुर थाना प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने महिला पुलिस के साथ बैंक्वेट हाल में छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां पर पार्टी मना रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से 25 व्यक्ति व सात युवती व एक महिला को पकड़ कर थाना लायी। इसके बाद पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर बर्थडे के नाम पर पार्टी का आयोजन किया गया था जहां पर लड़कियां अर्धनग्न होकर नृत्य कर रही थी और वहां पर शराब का भी दौर चल रहा था। पकड़े गये व्यक्ति सभी व्यापारी वर्ग के हैं इसलिए उन्हें छुड़ाने के लिए नेता से लेकर और लोगों ने भी पैरवी की। इसके बाद भी पुलिस ने पकड़े गये लोगों को चालान कर दिया। भेलूपुर पुलिस ने एक साथ इतने लोगों को पकड़ा था, जिससे उन्हें कोर्ट ले जाने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद पुलिस ने पुलिस लाइन से बस मंगायी और सभी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट भेज दिया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ आयेंगे सीएम योगी, प्रशासन में हड़कंप
एसएसपी ने नहीं किया होता फोन तो निजी मुचलके पर छूट जाते
पकड़े गये लोगों को छुड़ाने के लिए थाना के बाहर शुभचिंतकों की लाइन लग गयी थी। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि पुलिस सभी लोगों को निजी मुचलके पर छोडऩे के लिए तैयार हो गयी थी। इसी बीच पुलिस कप्तान का फोन आने के बाद सभी का चालान काट कर कोर्ट भेजा गया।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज भी चलती है सत्ता, पीएम मोदी की लहर में भी जीता चुनाव
वीसी के नाम पर हो रहा था सारा खेल
सूत्रों की माने तो भेलूपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये सभी लोग वीसी खेलते है। लक्सा निवासी संतोष वर्मा ही वीसी चलाता है और जो लोग वीसी खेलते हैं उन्हीं को खुश करने के लिए ही पार्टी का आयोजन किया गया था जहां पर अर्धनग्न होकर लड़कियां नाच रही थीं।
यह भी पढ़े:-आप पार्टी लड़ेगी संसदीय चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ फिर चुनाव लड़ सकते अरविंद केजरीवाल
पुलिस ने बताया कि पहली बार पकड़ी गयी लड़कियां
भेलूपुर थाना प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि वहां पर रेव पार्टी हो रही थी। किसी तरह का सेक्स रैकट नहीं था। जो लड़कियां पकड़ी गयी है वह पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पकड़े गये सभी लोगों के परिजनों को इस बात की जानकारी दे दी गयी है।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव से बीजेपी को मिला बड़ा सबक, यूपी में अमित शाह की नयी रणनीति का खुलासा