31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide: वाराणसी के होटल में साड़ी से लटकता मिला भोजपुरी एक्ट्रेस का शव

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का बनारस के सारनाथ के एक होटल में शव लटका मिला है। आकांक्षा भदोही के परसीपुर की रहने वाली थीं।
2 min read
Google source verification
Bhojpuri actress and model Akanksha Dubey commits suicide

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की फाइल फोटो।

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं। उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं

यह भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: सुबह पवन सिंह के साथ हुआ था गाना रिलीज, 4 घंटे के बाद ही क्यों लगाई फांसी?

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत
बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। एक्ट्रेस के शव मिलने की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है।

3 साल की उम्र में शिफ्ट हो गई थी मुंबई
आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।

एसएसओ सारनाथ के सीयूपी नंबर पर फोन करने पर बताया गया क‌ि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है। जब हमने ये पूछा क‌ि सुसाइड है या मर्डर। इस पर उन्होंने ने बताया की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग