26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / कोरोना के इलाज में आर्टिमीसिया अनुआ कितनी कारगर साबित हो सकती है, बीएचयू प्रोफेसर के दावे से जगी उम्मीद

कोरोना के इलाज में आर्टिमीसिया अनुआ कितनी कारगर साबित हो सकती है, बीएचयू प्रोफेसर के दावे से जगी उम्मीद

बीएचयू (BHU) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of Botany BHU) की प्रो. शशि पांडे (Pro Shashi Pandey) ने दावा किया है कि आर्टिमीसिया अनुआ (Artemisia Annua) में ऐसे कम्पाउंड मौजूद हैं जो कोरोना वायरस (Coronavirus Vaccine) को शरीर में बढ़ने से रोक सकते हैं और शरीर की सुरक्षा प्रणाली भी मज़बूत होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 Jul 2020, 8:09 PM IST

Artemisia annua

आर्टिमीसिया अनुआ

वाराणसी. दुनिया भर की मामूली से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज आयुर्वेद (Ayurveda) और ऐसी प्राकृतिक वनस्पतियों में ढूंढे जा रहे हैं। इस कड़ी में वर्तमान कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इलाज के लिये भी आयुर्वेदिक वनस्पतियों के उपयोग की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इस दिशा में बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग ने कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत दिये हैं। विभाग की प्रो. शशि पांडे का दावा है कि आरटिमीसीया अनुआ (Artemisia Annua) नाम की वनस्पति के कुछ कम्पाउण्ड कोविड 19 के इलाज में भी काम आ सकते हैं। उन्होंने बाकायदा इसपर एक शोधपत्र भी तैयार किया है, उनके अब तक के अध्ययन के नतीजे शोध पत्रिका वायरस डिजीज में प्रकाशन के लिए भेजे गए हैं।

प्रोफेसर शशि पांडे का दावा पांडे का दावा है कि उन्हें आरटिमीसीया अनुआ के कुछ कंपाउंड ऐसे मिले हैं जिनमें मनुष्य के शरीर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और वायरस को शरीर में जाकर तेजी से बढ़ने से रोकने की संभावना की संभावना है। उनका कहना है कि कोरोनावायरस की दवा या वैक्सीन बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

प्रो. शशि पांडे, वनस्पति विज्ञान विभाग, बीएचयू IMAGE CREDIT: Payrika

प्रोफेसर पांडे ने बताया की उनके नेतृत्व में लैब में कंप्यूटर सिमुलेशन द्वारा प्रोटीन कोडिंग रीजन को टारगेट किया गया तो पता चला की आर्टिमीसिया से वायरस के जैविक प्रोटीन निष्क्रिय हो गए। उनका कहना है कि आर्टिमीसिया के कुछ कंपाउंड ऐसे हैं जिनमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रॉपर्टीज़ होती हैं जो मनुष्य के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में कारगर पायी गयीं। शरीर में जाकर या वायरस को मल्टीप्लिकेशन से रोकती हैं।

क्या है आर्टिमीसिया अनुआ

आर्टिमीसिया अनुआ एशियाई और यूरोपीय मूल के शीतोष्ण क्षेत्र का वार्षिक आरोमिल जंगली पौधा है। आमतौर पर यह 2 मीटर तक की ऊंचाई का होता है। चीनी नुस्खों की पुस्तिका में सबसे पहले बुखार के लिए इमरजेंसी दवा के रूप में इसका वर्णन मिलता है। भारत में या कहीं कहीं कहीं बाहरी क्षेत्र में पाया जाता है और स्थानीय लोग इसे ज्वरहरटी के नाम से भी पुकारते है।

गिलोय की तरह है मल्टीपरपज

आर्टिमीसिया अनुआ का प्रयोग मलेरिया और मस्तिष्क ज्वर के लिए दवा बनाने में किया जाता है। इन बीमारियों में जो इंजेक्शन प्रयोग किए जाते हैं उसे इसके कंपाउंड यूज करके ही बनाया जाता है। जिस प्रकार गिलोय विभिन्न बीमारियों के लिये आयुर्वेदिक दवाओं और इलाज में काम आता है, उसी तरह आर्टिमीसिया अनुआ भी मल्टीपरपज है।

जर्मनी में हो रहा इस्तेमाल

प्रोफेसर शशि पांडे ने बताया कि जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डायरेक्टर ने आर्टिमीसिया अनुआ की संभावनाओं को देखते हुए इसके टीबॉक्स का निर्माण कर कोरोना के मरीजों को इसकी चाय बना कर देना शुरू कर दिया है। वहां इसके सकारात्मक परिणाम मिलने का दावा भी किया गया है।