
वाराणसी. महादेव की नगरी काशी में धूमधाम से लड्डू गोपाल का जन्मदिवस मनाया गया है। बीएचयू के महिला छात्रावास में छात्राओं ने श्रीकृष्ण की अद्भृत झांकी सजायी है। पुलिस लाइन से लेकर पुलिस थाने तक में द्वारिकधीश के नाम का जयकार होता रहा । अधिकांश जगहों पर रविवार की रात्रि में भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया है जबकि कुछ लोगों ने सोमवार को जन्माष्टमी की पूजा की है।
यह भी पढ़े:-सुरेश प्रभु ने कहा देश को समस्याओं से मोक्ष दिलाने के लिए काशी से योजना का किया शुभारंभ