28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी चोरी की रिपोर्ट न लिखने वाले कोतवाल पर बड़ी कार्रवाई

SP ने कोतवाल को किया लाइन हाजिर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 14 Apr 2019, 12:53 PM IST

बकरी चोरी की रिपोर्ट न लिखने वाले कोतवाल पर बड़ी कार्रवाई

बकरी चोरी की रिपोर्ट न लिखने वाले कोतवाल पर बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़. पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाल आनंद सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर उन्होंने चुनाव सेल प्रभारी विमलेश मौर्य को जीयनपुर का नया कोतवाल बनाया है।

जीयनपुर क्षेत्र में एक अप्रैल को वाहन सवार पशु चोरों ने एक व्यक्ति की आठ बकरियां चुरा ली थीं। पीड़ित ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद भी जीयनपुर पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पीड़ित ने जब एसपी से मिलकर पूरी बात बताई तो एसपी ने जीयनपुर के दीवान अमरनाथ को दो दिन पूर्व लाइन हाजिर कर दिया था। इस मामले की जांच सीओ को सौंप दी थी। सीओ की जांच रिपार्ट मिलने पर कोतवाल को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। पूछे जाने पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने कहा कि जीयनपुर कोतवाल को एसपी कार्यालय में अटैच कर लिया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग