29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की खबर मिलते ही PM मोदी के क्षेत्र के लोगों ने ऐसा मनाया जश्न

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने वाला विधेयक संसद में रखे जाते ही शहर से गांव तक में मनाई गई खुशीलोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्नबोले ग्रामीण, 70 साल बाद एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 5 Aug 2019, 7:41 PM IST

पीएम के संसदीय क्षेत्र में जश्न मनाते ग्रामीण

पीएम के संसदीय क्षेत्र में जश्न मनाते ग्रामीण

वाराणसी. उधर राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्ताव रखा, इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता झूम उठी। शहर से लेकर गांव तक जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने मिठाई बांटी। गांवों में जश्न कुछ दूना ही नजर आया। लोगों ने कहा, 70 साल बाद, एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान।

राजातालाब इलाके में लोग सुबह से ही टीवी से चिपके थे। लोगों में उत्सुकता थी कि आखिर आज के कैबिनेट मीटिंग के बाद संसद में क्या होगा। तभी यह पता चला कि गृहमंत्री जम्मू कश्मीर पर हुई कैबिनेट मीटिंग के बाबत अपनी बात राज्यसभा में रखेंगे। लोग टकटकी लगा कर बैठ गए। जैसे ही शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, राज्य का दो भाग में बंटवारा करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया लोग झूम उठे। मड़ई में लगी चाय की दुकान पर जमा लोगों ने तुरंत मिठाई मंगाई और एक दूसरे का मुंह मीठा कराना शुरू कर दिया। लोग इतने पर ही नहीं माने, उन्होंने आतिशबाजी भी की।

लोगों ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह पटेल, समाजसेवी मनोज पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, बच्चा लाल, समीउल्लाह हाशमी, संजय सोनकर, राम बचन, शिव प्रसाद पटेल, राहुल राठौर, पिंटू आदि मौजूद रहे।