
Amit Shah
वाराणसी. दूसरे पार्टियों को तोडऩे वाली बीजेपी में भी बड़ा बगावत हो सकती है। पार्टी नेताओं की नाराजगी लोकसभा चुनाव 2019में भारी भी पड़ सकती है यदि ऐसा हुआ तो महागठबंधन की राह बेहद आसान हो जायेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगतार रणनीति बना कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं लेकिन पार्टी में अंदर ही अंदर सुलग रही चिंगारी अब भड़क सकती है।
यह भी पढ़े:-एससी/एसटी एक्ट अध्यादेश के बाद सपा की साइकिल यात्रा में बढ़ती जा रही भीड़, बीजेपी को लगा झटका
बीजेपी के लिए दो मुद्दे भारी पड़ सकते हैं। बीजेपी ने पहले ही संकेत दिया है कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले संासदों का टिकट काटा जायेगा। पार्टी ने यूपी के सभी सांसदों की कार्यप्रणाली जानने के लिए सर्वे भी शुरू किया हुआ है। कई रिपोर्ट आ चुकी है और कुछ रिपोर्ट आना बाकी है। सांसदों में इस बात को लेकर पहले से ही नाराजगी है इसी बीच एससी/एसटी एक्ट प्रकरण ने आग में धी डालने का काम किया है। सूत्रों की माने तो भारत बंद के दौरान सबसे अधिक सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता ही थे। जो लोग बीजेपी का झंडा लेकर चलतेे थे वही लोग पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पर्दे के पीछे से कांग्रेस इस आंदोलन को हवा देने में जुटी है तो दूसरी तरफ बीजेपी के कुछ नेता भी एससी/एसटी एक्ट पर लाये गये अध्यादेश से नाराज है। वह समय का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपनी भड़ास निकाल सके। बीजेपी इन दो मुद्दों पर सभी समीकरण को साधने में विफल होती है तो बगावत होनी तय है।
यह भी पढ़े:-एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने वालों ने जब भगवा बांध कर लगाये जय श्रीराम के नारे, बीजेपी में मची खलबली
कांग्रेस की बढ़ जायेगी ताकत
महागठबंधन में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती शामिल है। एससी/एसटी एक्ट से नाराज वोटर बसपा व सपा के साथ नहीं जाने वाला है उसके पास कांग्रेस ही एक विकल्प बन कर उभर रही है। चुनाव से पहले बीजेपी ने इन वोटरों की नाराजगी को दूर नहीं किया तो कांग्रेस को सबसे अधिक फायदा होगा। हाल में ही बनारस आये वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एससी/एसटी एक्ट का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा था। उनका बयान ऐसा था कि एससी/एसटी एक्ट लागू होने से खुश मतदाता भी नाराज नहीं होंगे। साथ ही बीजेपी से नाराज सवर्ण व पिछड़े वर्ग के वोटर फिर से कांग्रेस से जुडऩे लगेंगे।
यह भी पढ़े:-एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के दौरान आंदोलनकारी व दुकानदार में नोकझोंक, हाथापाई
Published on:
8 Sep 2018, 12:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.