30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस व सपा को झटका देकर बीजेपी बनायेगी पहली बार यह रिकॉर्ड

विरोधी दल नहीं दिखा पायेंगे ताकत, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Dec 2017, 12:01 PM IST

BJP

BJP

वाराणसी. केन्द्र व राज्य के बाद अब मिनी सदन में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। बीजेपी का दांव सही लगता है तो सपा को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा। बनारस नगर निगम में भले ही बीजेपी का मेयर रहता है, लेकिन सपा के सभासदों की सबसे अधिक ताकत दिखती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश का कैसे होगा पालन जब बीजेपी विधायक ही करेंगे विरोध



बनारस नगर निगम की89 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमे से 39 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है। मिनी सदन में बहुमत के लिए सभासदों की संख्या 46 होनी चाहिए। मिनी सदन में 13 निर्दल सभासद भी चुन कर आये हैं, जिन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए बीजेपी लग गयी है। संभावना जतायी जा रही है कि 12 दिसम्बर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और उसमे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी शिरकत करेंगे। बीजेपी ने डिप्टी सीएम को बहुमत को तोहफा देने की सारी तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़े:-VDA की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल के बेसमेंट पार्किंग का गलत उपयोग करने पर किया गया सील

बीजेपी को मिला बहुमत तो विरोधी दल नहीं रोक पायेंगे काम
मिनी सदन में बीजेपी को बहुमत मिलता है तो भगवा पार्टी के गलत व सही दोनों तरह के प्रस्ताव को रोकना विरोधी दलों के लिए संभव नहीं होगा। मिनी सदन में बीजेपी का मेयर होने के बाद भी सपा सभासदों की संख्या अधिक होने से किसी तरह की मनमानी नहीं हो पाती थी इस बार ऐसा नहीं होगा। मिनी सदन में कांग्रेस के 22, सपा के 17 व बसपा के दो सभासद है। बीजेपी को मिनी सदन में बहुमत मिलता है तो यह नया रिकॉर्ड होगा।
यह भी पढ़े:-यूपी में है बीजेपी की सरकार, सपा इस माह होने वाले चुनाव में कैसे बचायेगी अपनी यह १० सीट

कांग्रेस के बाद बीजेपी पहली बार बनायेगी यह रिकॉर्ड
देश की आजादी के बाद अधिकतर समय सभी तरह के सदनों में कांग्रेस को ही पूर्ण बहुमत मिलता था लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। कांग्रेस की जगह तेजी से बीजेपी लेती जा रही है। मिनी सदन में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो यह नया रिकॉर्ड होगा। बनारस की नजर से देखा जाये तो देश में कांग्रेस के बाद बीजेपी पहली ऐसी पार्टी होगी, जिसका केन्द्र व राज्य के बाद मिनी सदन में भी बहुमत होगा। इसके बाद भी बनारस का विकास नहीं होता है तो बीजेपी के पास किसी तरह का बहाना भी नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता ने अपनी शादी में किया मेरे सइयां सुपरस्टार पर डांस, वीडियो वायरल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग