मेयर के पद पर १९९५ से चुनाव होता है और काशी की बात की जाये तो मेयर के पद पर बीजेपी प्रत्याशी ही जीतता आया है। अभी तक मेयर पद पर आरक्षण की स्थिति पता नहीं थी, जिसके चलते बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता मेयर पद पर चुनाव लडऩे की तैयारी में थे। आरक्षण सूची जारी होने के बाद साफ हो गया कि मेयर पद पर पिछड़ा वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से सामान्य वर्ग के प्रत्याशी रेस से बाहर हो गये और पार्टी के पिछड़े वर्ग से जुड़े नेता सक्रिय हो गये हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते काशी में मेयर के साथ सभासद पद बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े:-सम्मपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आंदोलन जारी, कर्मचारियों ने किया जूता पॉलिश