2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव के बाद भी नहीं बदला समीकरण, सीएम योगी पर भारी पड़ रहे पीएम मोदी

सब जता रहे भरोसा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Nov 2017, 12:00 PM IST

yogi adityanath

PM Narendra Modi and CM Yogi Adityanath

वाराणसी. यूपी चुनाव के बाद भी अधिक बदलाव की बयार नहीं बही है। सीएम योगी पर पीएम मोदी ही भारी पड़ रहे हैं। पीएम मोदी के नाम पर सभी ने भरोसा जताया है। अब देखना है कि पीएम मोदी का नाम का कितना जादू चल पाता है।
यह भी पढ़े:-जब अपराजिता को हटाने के लिए बीजेपी ने लगायी थी ताकत, पीएम मोदी से की थी अपील



बनारस नगर निगम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में सारी ताकत झोक दी है। प्रत्याशियों चुनाव जीता कर पीएम मोदी को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। प्रत्याशी साफ कह रहे हैं कि काशी के सांसद ही देश के पीएम है। काशी में बीजेपी प्रत्याशियों को जीत मिलती है तो इसका सीधा फायदा पीएम मोदी को होगा। प्रत्याशी सीएम योगी का भी नाम ले रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी के सहारे ही चुनाव जीतने की तैयारी किये हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सपा के अकेले बचे पद पर भी किया कब्जा, नगर निगम चुनाव से पहले अखिलेश को झटका

सीएम योगी की टीम पर है चुनाव जिताने की तैयारी
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने यूपी नगर निगम चुनाव से किनारा कर लिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सारा ध्यानगुजरात चुनाव पर टिका है। पीएम मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्र गुजरात चुनाव बन चुका है इसलिए बीजेपी स्टार प्रचारक व नेताओं ने सारी ताकत गुजरात में लगायी है। सीएम योगी आदित्यनाथ व उनकी टीम को ही नगर निगम चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सीएम योगी ताबड़तोड़ जनसभा करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं इसके बाद भी प्रत्याशी व कार्यकर्ता बनारस नगर निगम का चुनाव पीएम मोदी के ही नाम पर लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-इस दल को चुनाव में मिली हार तो बीजेपी की बढ़ जायेगी ताकत, भविष्य में होगा लाभ

इस सीट पर मिली हार तो बीजेपी को लगेगा तगड़ा झटका
बीजेपी वार्ड चुनाव को लेकर अधिक परेशान नहीं है। बीजेपी के अधिक सभासद नहीं जीतते हैं इसलिए बीजेपी सभासद प्रत्याशी को लेकर अधिक परेशान नहीं है। बीजेपी की निगाहे मेयर पद पर लगी है। 1995 से मेयर पद पर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मेयर पद पर बीजेपी को हार मिलती है तो पार्टी के लिए सबसे तगड़ा झटका होगा। बीजेपी किसी भी कीमत पर मेयर चुनाव जीत कर पीएम मोदी को बड़ा गिफ्ट देना चाहती है।
यह भी पढ़े:-कुंभ मेले में ISIS की धमकी को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय, नेटवर्क तोडऩे में जुटे अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश