
Bahubali MLC Brijesh Singh
वाराणसी. प्रदेश सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए फरार माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के वर्तमान समय में सबसे बड़े दुश्मन इन्द्रदेव सिंह(बीकेडी) के सिर पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दी गयी है। वर्षों से बीकेडी फरार चल रहा है और बनारस पुलिस के पास बीकेडी की सही तस्वीर तक नहीं है।
यह भी पढ़े:-फूलपुर व गोरखपुर संसदीय सीट पर बसपा करेगी बड़ा धमाका, इस दल को देगी समर्थन
माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को माना जाता है। जरायम की दुनिया की माने तो बृजेश सिंह व मुख्तार अंसारी गैंग के लोग अब सीधे नहीं टकराते हैं। दोनों ही गिरोह के लोग पर्दे के पीछे से ऐसे अपराधी के सिर पर हाथ रख देते हैं जो दुश्मन को ठिकाने लगाने की क्षमता रखता है। बृजेश सिंह के लिए इस समय सबसे बड़ी परेशानी का सबब बीकेडी बन चुका है और माना जाता है कि बीकेडी को सिर पर मुख्तार अंसारी का हाथ है। सपा सरकार के समय पार्टी से भदोही के बाहुबली विधायक ही बीकेडी को शरण देते थे। इसके बाद पुलिस के पास भी बीकेडी का सही लोकेशन नहीं है। यूपी पुलिस जिस तरह से अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है उससे संकेत मिल रहा है कि इनाम राशि बढ़ जाने के बाद बीकेडी से पुलिस की मुठभेड़ हो सकती है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव को डाला हाशिये पर, विद्रोहियों को बना दिया प्रत्याशी
बृजेश सिंह का रिश्तेदार है बीकेडी, परिजनों की हत्या करने का है आरोप
बनारस के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी बीकेडी को माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह का रिश्तेदार बताया जाता है। बीकेडी के उपर बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह, गिरोह के खास अजय सिंह खलनायक पर जानलेवा हमला करना व राम बिहारी चौबे की हत्या में भी बीकेडी का नाम आया है। पुलिस ने राम बिहारी चौबे ही हत्या में बृजेश सिंह के खास अजय सिंह खलनायक को जेल भेजा था। पुलिस सूत्रों की माने तो सपा सरकार में बीकेडी की फोटो व लोकेशन दोनों ही पुलिस के पास थी, लेकिन सत्ता के दबाव में काई कार्रवाई नहीं की गयी थी अब बीकेडी का पुलिस खोज रही है लेकिन वर्षों से उसका पता नहीं चल रहा है। बीकेडी के सिर पर इनाम की राशि बढ़ाने से साफ हो जाता है कि पुलिस के निशाने पर फिर से बीकेडी आ गया है और जल्द ही पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
यह भी पढ़े:-जानिए बीजेपी के फूलपुर प्रत्याशी के बारे में, जिससे सबसे कम उम्र में मेयर का चुनाव जीत कर रचा था इतिहास
बीकेडी पर शिकंजा कसने को लेकर बृजेश सिंह को पुलिस का सहारा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह व बृजेश सिंह के जुड़ाव की जानकारी समय-समय पर सामने आती रहती है। बृजेश सिंह एमएलसी बन चुके हैं और तेजी से मुकदमों से बरी हो रहे हैं। बृजेश सिंह अब किसी विवाद में नहीं फंसना चाहते हैं इसलिए काफी समय से किसी आपराधिक वारदात में बृजेश सिंह का नाम नहीं आया है। बृजेश ने राजनीति का चोला पहन लिया है ऐसे में बृजेश सिंह का बदला लेने का काम पुलिस कर सकती है यह तभी संभव होगा जब बीकेडी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़े:-सारे समीकरण हुए फेल, माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के घर पहुंचे बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया
Published on:
20 Feb 2018, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.