13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर पहुंचायी गयी पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां, कार्यकर्ताओं ने पैदल की 150 किलोमीटर की यात्रा

समापन पर कार्यकर्ताओं ने किया दावा, लोकसभा चुनाव में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Dec 2018, 3:02 PM IST

BJP kamal sandesh Padyatra

BJP kamal sandesh Padyatra

वाराणसी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश यात्रा के जरिए घर-घर तक पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का दावा किया गया है। एक दिसम्बर से शुरू हुई पदयात्रा का शनिवार को समापन हुआ। कार्यकर्ताओं की टोली ने १५० किलोमीटर की यात्रा करके बताया कि सरकार ने जनता के लिए क्या किया है।
यह भी पढ़े:-छत्तीसगढ़ में मिली हार पर बीजेपी चिंतित, 2019 के चुनाव पर नहीं होगा असर

रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कंचनपुर से कंदवा पोखरे तक पदयात्रा निकाली गयी। 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोली में निकले कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि किस तरह से सरकार ने उनके लिए योजना चलायी है। जिन लाभर्थियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजना का लाभ मिल चुका है उनसे योजना का फीडबैक लिया गया। जिनको लाभ नहीं मिला है उन्हें बताया गया कि किस तरह से योजना का फायदा पहुंचाया जा सकता है। पंपलेट व पत्रक के जरिए भी लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यकर्ताओं ने कह कि अभी पीएम मोदी सरकार का पांच साल नहीं हुआ है लेकिन गरीबों के लिए उज्जवला योजना, नि:शुल्क आवास व आयुष्मान योजना के जरिए उनकी जिंदगी बदली जा रही है। बीजेपी सरकार के फिर से सत्ता में आने से गरीबों को सबसे अधिक फायदा होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के अजगरा के हरहुआ व चौबेपुर मंडल, सेवापुरी विधानसभा के सेवापुरी व जंसा मंडल, शिवपुर विधानसभा के चिरईगांव व लोहता मंडल, पिंडरा विधानसभा के पिंडरा , बडग़ांव मंडल व सिंधोरा बाजार मंडल, रोहनिया विधानसभा से शूलटंकेश्वर व रामेश्वर मंडल से पदयात्रा निकाल कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव व मायावती को लग सकता है बड़ा झटका, बीजेपी के साथ कांग्रेस भी बन सकती है बड़ी चुनौती

समापन समारोह में उपस्थित हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
कमल संदेश यात्रा के समापन समारोह में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित हुए और कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाये। पीएम नरेन्द्र मोदी की जब आंधी चलेगी तो राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव का संभावित महागठबंधन भी उनका रास्ता नहीं रोक पायेगा।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों में मिली चुनाव हार के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया झटका, पार्टी के बड़े कार्यकम में खाली रह गयी कुर्सियां