
Manoj Tiwari
वाराणसी. संकट मोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले प्रकरण पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने बयान दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि काशी के लोग ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में ही आतंकवादियों की कमर तोड़ दी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बनायी है योजना, सूची में शामिल हो गया बीजेपी विधायक व मेयर का नाम
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी सरकार ने जब से आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है तब से ऐसे लोगों की मानसिक स्थित डावाडोल हो गयी है। सेना लगातार कश्मीर में आतंकवादियों का एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकी देना गीदड़ भभकी है जिसका समाने करने को हम लोग तैयार है। सेना ने पिछले साढ़े चार साल में जबरदस्त कार्रवाई की है। सीमा में जो लोग प्रवेश भी करते हैं वह देश के किसी हिस्से में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। अब आतंकवादियों का समर्थन करने वालों की बारी है। संकट मोचन मंदिर को बम से उड़ाने की गीदड़ भभकी से काशी डरने वाली नहीं है। संकट मोचन मंदिर के भक्त ऐसी धमकी से डरते नहीं है। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि धमकी भरे पत्र की जानकारी होते ही मैं मंदिर में दर्शन करने आया हूं। संकट मोचन व बाबा विश्वनाथ की कृपा से ही काशी सजी है। न जाने कितने लोगों ने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है वह कभी भी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकते। जो लोग आतंकवादियों के समर्थक है और छिप कर रहते हैं पाकिस्तान जाकर उनसे गले मिलते हैं उन लोगों को भी अब चेत जाना चाहिए। जो लोग भारत के टुकड़े करने का समर्थन करते हैं उन्हें भी चेत जाना चाहिए। काशी का बेटा व सांसद पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाने में जुटा हुआ है।
यह भी पढ़े:-बेहद खास होता है यहां का खाना, साथ में होगी महिला तभी मिलेगा प्रवेश
Published on:
5 Dec 2018, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.