यूपी प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय से मीडिया ने पूछा कि बीजेपी ने दावा किया है कि एमपी सरकार अल्पमत है इसलिए विधानसभा सत्र बुलाया जाना चाहिए। इस पर डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि कोई गलत दावा नहीं है। बिल्कुल सही दावा है। मात्र चार विधायकों के हेरफेर की सरकार है बीजेपी एक नैतिक पार्टी है। अगर बीजेपी चाहती है तो केन्द्र में सत्ता में थी, उस समय मध्य प्रदेश में सरकार बना सकते थे। लेकिन हमने जनमत का सम्मान किया है और आज भी जनमत का सम्मान कर रहे हैं। वहां कोई तोडफ़ोड़ नहीं कर रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के भविष्य व जनता की भलाई के लिए वहां के विधायक खुद पहल करते हैं तो हमारा केन्द्रीय नेतृत्व इस मामले में एमपी की प्रदेश इकाई के आग्रह पर विचार करेगा। यह मामला मध्य प्रदेश इकाई व केन्द्रीय नेतृत्व के बीच में है।
यह भी पढ़े:-अनिल राजभर को मिला ओमप्रकाश राजभर का विभाग, कहा राजभर समाज बीजेपी के साथ