
PM Narendra Modi
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बड़ी योजना चलायी है। लोकसभा चुनाव 2019 में इस योजना को भुनाने का बीजेपी कोई मौका नहीं छोडऩे वाली है। पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने इस योजना की जमकर तारीफ की है। गरीबों के लिए गेम चेंजर साबित होने वाली गरीबों की योजना में बीजेपी विधायक व मेयर के शामिल होते ही सवाल उठने लगा है। बीजेपी विधायक ने खुद ही इस बात का खुलासा किया और गड़बड़ी की जानकारी देने के लिए पीएम, केन्द्र सरकार, यूपी के सीएम, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है।
यह भी पढ़े:-बेहद खास होता है यहां का खाना, साथ में होगी महिला तभी मिलेगा प्रवेश
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना चलायी है। इस योजना को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। योजना के तहत पंजीकृत परिवार को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इलाज के लिए कई प्राइवेट अस्पतालों का पैनल बनाया गया है और वहां पर पात्र लोगों को नि:शुल्क इलाज दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना में बीपीएल कार्ड धारक समेत गरीब लोगों को शामिल किया गया है। यह वह लोग हैं जो अपने व परिवार के लिए इलाज पर पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं। सूची को लेकर समय-समय पर आरोप लगते रहते थे। आरोप था कि कई अपात्र लोगों को भी योजना का लाभ देने के लिए सूची में शामिल किया गया है। सूची के विवाद का अभी खुलासा नहीं हुआ था कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही सूची मे गड़बड़ी का खुलासा बीजेपी विधायक ने किया है। शहर उत्तरी के बीजेपी विधायक रविन्द्र जायसवाल ने मीडिया को बताया कि उनके परिवार का नाम भी आयुष्मान योजना की सूची में शामिल है जो गंभीर लापरवाही है इसके लिए पीएम से लेकर सीएम तक को पत्र लिखा गया है। बीजेपी विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग इलाज कराने में सक्षम है और उनका नाम आयुष्मान योजना की सूची में आ गया है ऐसे लोग खुद ही अपना नाम सूची से हटवा ले।
यह भी पढ़े:-हर्ष फायरिंग रोकने के लिए लॉन में लगाये सीसीटीवी कैमरे, बारात में सड़क पर हुई अतिशबाजी तो होगी विधिक कार्रवाई
सूची में बनारस की मेयर का भी नाम शामिल
आयुष्मान योजना की सूची में बनारस की मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल का भी नाम शामिल है इसके अतिरिक्त बीजेपी के कई अन्य नेताओं का नाम भी होने की बात सामने आ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में किस स्तर से लापरवाही बरती गयी है इसकी जांच हो तभी सच्चाई सामने पा पायेगी। बड़ा सवाल है कि आयुष्मान योजना की सूची में शामिल नाम सही है या इसमे भी फर्जीवाड़ा करके अपात्र लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए ही गले की फांस बन सकती है सपा व बसपा को झटका देने वाली योजना
Updated on:
5 Dec 2018, 12:20 PM IST
Published on:
5 Dec 2018, 12:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.