27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से गायब रहे विधायक, मचा हड़कंप

प्रदेश अध्यक्ष को कहना पड़ा कि जब सीएम आ सकते हैं तो विधायक क्यों नहीं, चुनाव संचालन समिति से कई नेताओं की होगी छुट्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 5:09 PM IST

Pandey and Bansal give tips of Loksabha election victory to BJP worker

Pandey and Bansal give tips of Loksabha election victory to BJP worker

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में अधिकारियों के बेलगाम होने का आरोप लगता रहता है लेकिन अब तो बीजेपी विधायक भी सीएम की बैठक को महत्व नहीं देते हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आये सीएम योगी जब बैठक में पहुंचे तो छह जिलों के कई विधायक बैठक से गायब थे। प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय को कहना पड़ा कि जब खुद सीएम बैठक में आ सकते हैं तो विधायक क्यों नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री के जाते ही चढ़ा क्राइम ग्राफ, साइकिल की ट्यूब से गला कस कर छात्र की हत्या


बीजेपी में गुटबाजी अब चरम पर पहुंचती जा रही है। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी बीजेपी में अब अनुशासन की कमी भी दिख रही है। बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सभागार में बनारस, चंदौली, गाजीपुर, मछलीशहर, जौनपुर व सुल्तानपुर के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी थी। बैठक में भाग लेने के लिए खुद सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय पहुंचे थे। बैठक से बीजेपी के काफी विधायक गायब थे। बनारस की आठ विधानसभा सीटों पर बीजेपी व सहयोगी दल ने ही चुनाव जीता था लेकिन बैठक में राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी, रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ही दिखायी दिये। यही हाल चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर व सुल्तानपुर के कई विधायक ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष की बैठक को तव्वजो नहीं दी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं को भी लोकसभा चुनाव जीतने का टिप्स दिया गया। बैठक में सबसे अधिक चर्चा इस बात की थी कि आखिरकार जानकारी होने के बाद भी इतने विधायक क्यों नहीं आये।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के शहर में सुपरस्टार रजनीकांत, इस फिल्म की करेंगे शूटिंग

पीएम मोदी पहले से है नाराज, सीएम योगी ने भी देखी सच्चाई
पीएम नरेन्द्र मोदी पहले से ही बनारस की व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों से खुश नहीं है। बनारस के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने धन की कमी नहीं होने दी है लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व अधिकारियों की लापरवाही के चलते योजना की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भी जनप्रतिनिधियों की सच्चाई देखी ली है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को यह कहना पड़ गया कि चुनाव संचालन समिति से कई लोगों की छुट्टी हो सकती है नये चेहरों को मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी कॉल ड्राप से परेशान, उनके मंत्री ने दिया अलग ही बयान

अधिकारियों में भी नहीं दिख रही सरकार की हनक
बनारस के अधिकारियों में भी सरकार की हनक नहीं दिख रही है। कुछ दिन पूर्व बनारस दौरे में सीएम ने रात्रि में शहर का भ्रमण किया था इस दौरान सीएम का वाहन हिचकोले खाता रहा। खराब सड़कों पर सीएम को परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं थी। खास बात है कि सीएम के आगमन व भ्रमण की सभी को जानकारी थी इसके बाद भी सड़के तक नहीं बनवायी गयी थी।
यह भी पढ़े:-लखनऊ शूटआउट पर सीएम योगी के मंत्री का विवादित बयान, कहा सिर्फ अपराधियों को लग रही पुलिस की गोली

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग