25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के ब्राह्मण विधायक ने खोली सीएम योगी की पोल, कहा भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर पार्टी छोडऩे को कहा जाता है

भ्रष्ट अफसरों को तव्वदो देते हैं सीएम योगी, बीजेपी विधायक ने तानाशाही करने का भी लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Apr 2018, 7:31 PM IST

BJP MLA Suresh Tiwari

BJP MLA Suresh Tiwari

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्नाव कांड में यूपी सरकार की जितनी किरकिरी हुई है उतनी कभी नहीं हुई थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि बीजेपी के एक ब्राह्मण विधायक ने अब सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ा बयान दिया है। देवरिया के बरहज विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि सीएम योग तानाशाही कर रहे हैं। अफसरों की शिकायत करने पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि राजनीति ही छोड़ दो।
यह भी पढ़े:-जानिए पांच कारण, जिससे सीएम योगी बीजेपी में हुए कमजोर, विरोधियों की बढ़ी ताकत



बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि यूपी सरकार में विधायकों को नहीं चलती है। जो अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं सीएम योगी सरकार उन्हें तव्वजो देती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देवरिया के जिलाधिकारी व सीडीओ भ्रष्टाचार में लिप्त है इसकी शिकायत बीजेपी के जिलाध्यक्ष से की गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर स्थिति से अवगत कराया गया था इसके बाद भी दोनों अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। अंत में निराश होकर जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सारी बात बतायी गयी तो उन्होंने कहा कि तुम राजनीति ही छोड़ देा। लेकिन इनइस पर मैने कहा कि आप मेरा इस्तीफा ले लो। हाल में ही 35 अधिकारियों को तबादला किया गया है लेकिन इन दोनों अधिकरियों की शिकायत करने के बाद भी उन्हें नहीं हटाया गया।
यह भी पढ़े:-इस मंदिर में दर्शन करने जाना चाहता था गैंगरेप का आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पहले ही हुआ गिरफ्तार

बीजेपी विधायक पर लगाया अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने का आरोप
बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने अपने पार्टी के विधायक पर संगीन आरोप लगाया है। सुरेश तिवारी ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर से बीजेपी विधायक जयप्रकाश निषाद पूरे क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब का कारोबार करते हैं। एक सप्ताह पूर्व ही मंत्री के गांव लक्ष्मीपुर के बीएसएनएल भवन से 52 लाख की शराब पकड़ी गयी थी जिसे पकडऩे वाले दरोगा को मंत्री के कहने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। बीजेपी विधायक का आरोप है कि बीजेपी के मंत्री, उनका लड़का व अन्य लोग मिल कर अवैध ढंग से शराब का कारोबार करते हैं लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होती है।
यह भी पढ़े:-पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज वकीलों ने किया सड़क जाम, कार्रवाई के आश्वासन के बाद माने अधिवक्ता

बीजेपी में बढ़ रहा है सीएम योगी के खिलाफ असंतोष
बीजेपी में सीएम योगी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण ने सीएम योगी की छवि को खराब किया है। सीएम योगी के साथ क्षत्रिय विधायक लामबंद हो रहे हैं तो ब्राह्मण नेताओं ने मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। बीजेपी में मचा घमासान समय रहते नहीं थमा तो पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना होगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में हुए उन्नाव कांड के चलते बढ़ी पीएम मोदी की परेशानी, सहयोगी दलों को होगा लाभ

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग