
BJP Meeting
वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019के लिए बीजेपी को अभियान जारी है। बाइक रैली के बाद 1 दिसम्बर से बीजेपी कार्यकर्ता पदयात्रा कर घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे। गुरुवार को बीजेपी की जिला बैठक पिंडरा विधानसभा के संजय मोटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 25-25 की टोलियां बनाकर प्रतिदिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा की जायेगी।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में क्यूआर कोड वाले पास होंगे जारी
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पदयात्रा के जरिए लोगों के घरों में जाकर बतायेंगे कि केन्द्र सरकार ने कितनी जनकल्याण योजना चला रही है उसकी सभी को जानकारी दी जायेगी। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है उनकी सूची बना कर घर जायेंगे और पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के किये गये कार्यों पर चर्चा की जायेगी। पिंडरा विधायक डा.अवधेश सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को जनमानस से मिलने का महत्वपूर्ण मौका मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो निर्देश दिये हैं उसका अनुपालन सुनिश्चत कराना हम लोगों की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़े:-देश के पहले पर्यावरण कुंभ में मंथन कर एनवायरनमेंट को दी जायेगी संजीवनी
सेवापुरी विधानसभा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
बीजेपी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सेवापुरी विधानसभा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। देश में पहले योजनाएं तो बनती थी लेकिन वह जमीन पर उतर नहीं पाती थी लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी योजना बनाने के साथ उसे लागू भी किया है जिसका सीधा फायदा जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को रिकॉर्ड संख्या में आवास देना, गांव का विद्युतिकरण, जनधन, बीमा, शौचालय, आयुष्मान, उज्जवला योजना ने लोगों को जीवन में परिवर्तन लाया है और लोकसभा चुनाव 2019 में देश की जनता फिर से बीजेपी की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में छह टोलियोंं में कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे। बैठक में श्रीप्रकाश दूबे, राकेश मिश्र, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, खरपतू पटेल आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-रक्षा सम्पदा की 160 एकड़ जमीन के विवाद पर रक्षामंत्री का बड़ा बयान, कहा जनता के साथ अन्याय नहीं होगा
Updated on:
29 Nov 2018, 7:12 PM IST
Published on:
29 Nov 2018, 7:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.