28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की पदयात्रा एक से, लोकसभा चुनाव के पहले मतदाताओं को साधने की कवायद

विधानसभा में बीजेपी विधायक के नेतृत्व में निकाली जायेगी यात्रा, 15 दिन में 150 किलोमीटर की तय करेंगे कार्यकर्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Nov 2018, 5:47 PM IST

BJP Leader

BJP Leader

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में वोटरों को साधने में बीजेपी जुट गयी है। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलध्य में भारतीय जनता पार्टी पदयात्रा निकालने जा रही है। शुक्रवार को बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी।
यह भी पढ़े:-25-25 की टोली बना कर रोज 10 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि बनारस में आठ विधानसभा है। छह विधानसभा में बीजेपी विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जायेगी। दो विधानसभा में बीजेपी विधायक नहीं है यहां पर बीजेपी पदाधिकारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकलेगी। एक से 15 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान के लिए एक विधानसभा को दो मंडल में बांटा गया है। प्रत्येक मंडल में दो टीम लगायी गयी है एक टीम में 25 कार्यकर्ता होंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से पदयात्रा आरंभ होगी। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह ११ बजे का समय निर्धारित किया गया है। एक दिन में कार्यकर्ता 10 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। 15 दिन में 150 किलोमीटर की यात्रा का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बनारस में टाउनहाल व मालवीय प्रतिमा से यात्रा निकलेगी।
यह भी पढ़े:-रक्षा सम्पदा की 160 एकड़ जमीन के विवाद पर रक्षामंत्री का बड़ा बयान, कहा जनता के साथ अन्याय नहीं होगा

लाभार्थियों के साथ नये वोटरों पर भी नजर
बीजेपी की इस यात्रा में केन्द्र सरकार का लाभ पाये लाभार्थियों के साथ अन्य वोटरों पर भी निगाहे हैं। इन लोगों से पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी लेने के साथ योजना से जुड़ा फीडबैक भी लिया जायेगा। बीजेपी का मानना है कि इससे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का वोट बैंक मजबूत हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के जिला मंत्री का ऑडियो वायरल, दरोगा व सिपाही को गाली देने का आरोप

गांव में लगेगी चौपाल
ग्रामीण क्षेत्र में पदयात्रा के बाद कार्यकर्ता चौपाल लगायेंगे। चौपाल में केन्द्र सरकार के कामकाज के साथ चुनावी मुद्दे पर चर्चा होगी। बीजेपी की इस यात्रा से कार्यकर्ताओं को मतदाताओं का चुनावी मूड भापने में आसानी होगी। साथ ही राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के संभावित महागठंधन को लेकर जनता की राय भी पता चलेगी। साथ ही बीजेपी को लोकसभा चुनाव में किन मुद्दों को उठाना है इसकी जानकारी भी होगी।

यह भी पढ़े:-एडीजी जेल का पत्र, कहा न्यायालय में पेशी के समय बंदियों को परिजनों व दोस्तों से मिलते हैं आपत्तिजनक चीजे