पीएम नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाओं को चलाया है। बीजेपी का दावा है कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से लोगों को योजनाओं का अधिक लाभ मिला है। प्रदेश में अभी तक दो करोड़ लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ पा चुके हैं। बीजेपी इन्ही लाभार्थियों पर खास प्रयोग करने जा रही है। पांच-पांच लाभार्थियों पर एक बीजेपी कार्यकर्ता को लगाया जायेगा। लाभार्थी जब सरकार की योजनाओं के फायदे दूसरे लोगों को बतायेंगे तो पार्टी को फायदा होगा। ऐसे लोगों को बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के लिए भी कहा जायेगा। बीजेपी नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी की विकास छवि मजबूत होगी। विपक्ष अगर बीजेपी सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप भी लगायेगी तो मतदाता पर असर नहीं होगा। सबसे बड़ी बात है कि सरकारी योजना से कोई एक भी लाभ प्राप्त करता है तो उसका परिवार भी पार्टी के साथ आ सकता है। इसके चलते पार्टी की ताकत कई गुना अधिक हो सकती है।
यह भी पढ़े:-गंगा में दिखा घडिय़ाल, वीडियो बनाने की मची होड़