16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो करोड़ मतदाताओं पर बीजेपी करेगी खास प्रयोग, पांच पर एक कार्यकर्ता लगाये गये

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले खेला दांव, सफल हुआ प्रयोग तो पार्टी का बढ़ जायेगा वोट प्रतिशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 1:17 PM IST

BJP

BJP

वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 में 50 प्रतिशत से अधिक मत पाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतार दिया गया है। बीजेपी जानती है कि उसे राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के महागठबंधन से सीधा मुकाबला करना है यदि वोट प्रतिशत नहीं बढ़ा तो चुनाव में जीत मिलनी कठिन हो जायेगी। इसी क्रम में बीजपी ने दो करोड़ मतदाताओं पर खा प्रयोग करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। सफलता मिली तो सारे समीकरण बदल सकते हैं।
यह भी पढ़े:-पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने पूछा जेल में कैसे लाया जा सकता है असलहा



पीएम नरेन्द्र मोदी ने कई योजनाओं को चलाया है। बीजेपी का दावा है कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से लोगों को योजनाओं का अधिक लाभ मिला है। प्रदेश में अभी तक दो करोड़ लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ पा चुके हैं। बीजेपी इन्ही लाभार्थियों पर खास प्रयोग करने जा रही है। पांच-पांच लाभार्थियों पर एक बीजेपी कार्यकर्ता को लगाया जायेगा। लाभार्थी जब सरकार की योजनाओं के फायदे दूसरे लोगों को बतायेंगे तो पार्टी को फायदा होगा। ऐसे लोगों को बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के लिए भी कहा जायेगा। बीजेपी नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी की विकास छवि मजबूत होगी। विपक्ष अगर बीजेपी सरकार पर विकास नहीं करने का आरोप भी लगायेगी तो मतदाता पर असर नहीं होगा। सबसे बड़ी बात है कि सरकारी योजना से कोई एक भी लाभ प्राप्त करता है तो उसका परिवार भी पार्टी के साथ आ सकता है। इसके चलते पार्टी की ताकत कई गुना अधिक हो सकती है।
यह भी पढ़े:-गंगा में दिखा घडिय़ाल, वीडियो बनाने की मची होड़

प्रत्येक बूथ पर 20-20 पिछड़ा व दलित लोगों को बनाया जायेगा सदस्य
बीजेपी के लगातार चुनाव जितने के पीछे बूथ स्तर पर पार्टी का मजबूत होना भी है। इसी ताकत को बढ़ाने के लिए बीजेपी खास अभियान चलाने वाली है। प्रत्येक बूथ पर २० दलित व २० पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी सदस्य बनाया जायेगा। इससे सभी जातियों के लोगों को पार्टी से जोडऩे में आसानी होगी।
यह भी पढ़े:-यूपी में मिले प्रचंड बहुमत का लोकसभा चुनाव में ऐसे फायदा उठायेगी बीजेपी, सपा व बसपा में बड़ी सेंधमारी की तैयारी

प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को मिलेंगे 10 पौधे, ऐसे करनी होगी सुरक्षा
अमित शाह ने पहले ही कार्यकर्ताओं से 15 अगस्त से पूरी तरह सक्रिय हो जाने को कहा है। चुनावी प्रचार के साथ बीजेपी अब पर्यावरण की रक्षा के लिए भी खास कार्यक्रम चलाने जा रही है। 15 अगस्त को प्रत्येक कार्यकर्ता को 10-10 पौधे दिये जायेंगे। कार्यकर्ताओं को इन पौधों की रक्षा करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाना होगा। जब तक यह पौधे बड़े नहीं हो जायेंगे। तब तक इनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता की ही होगी।
यह भी पढ़े:-Banaras फ्लाईओवर हादसे में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सेतु निगम के अधिकारी व ठेकेदार सहित आठ गिरफ्तार