बौंली. बीसलपुर बांध के गेट खुलने के बाद पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र की बनास नदी किनारे के गांवों में अलर्ट कर दिया है। उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि क्षेत्र में हथडोली व नीमोद-राठौद ग्राम पंचायतों के संवासा, सहरावता, कराड़ी, गुडलानदी, नीमोद, राठौद व आसपास के गांव बनास नदी किनारे बसे हुए हैं।