24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अमित शाह के जाते ही खाने पर टूट पड़ी बीजेपी की सोशल आर्मी, करा दी फजीहत
Play video

अमित शाह के जाते ही खाने पर टूट पड़ी बीजेपी की सोशल आर्मी, करा दी फजीहत

पीएम नरेन्द्र मोदी के सपने को लगा झटका, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Jul 2018, 2:29 PM IST

वाराणसी. बीजेपी ने जिसके सहारे सोशल मीडिया की जंग जीतने की तैयारी की है उन लोगों ने ही बीजेपी की बड़ी बदनामी करायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने ही पीएम नरेन्द मोदी के सपने को झटका लगा है। बीजेपी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है।
यह भी पढ़े:-तो क्या बीजेपी अब डिप्टी सीएम केशव मौर्या की जगह इस नेता को करेगी प्रमोट



पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से ही बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जंग लडऩे का ऐलान किया है। बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला केन्द्र में प्रदेश भर से दो हजार से अधिक वालंटियर जमा हुए थे। अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। बीजेपी के विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी बीजेपी वालंटियर को सौंपी गयी। इसके बाद जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो वालंटियर के लिए नाश्ते का पैकट वितरित किया गया। बीजेपी वालंटियर में पैकेट लेने के लिए ऐसी मारामारी मची कि सारा अनुशासन धरा रह गया। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के कार्यक्रम में मीडिया के लोगों के साथ भी अभद्रता की गयी।
यह भी पढ़े:-अमित शाह के सामने ही खुली सीएम योगी सरकार की कलर्ई, नाराज बीजेपी अध्यक्ष ने दिया यह आदेश

पीएम नरेन्द्र मोदी के सपने को लगा झटका
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस के अस्सी घाट से ही स्वच्छ भारत मिशन का आगाज किया था। इसके बाद आज तक देश भर में सफाई अभियान चल रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना है कि देश को गंदगी से मुक्त किया जाये। पीएम के सपने को उनके संसदीय क्षेत्र में ही ठेस लग गयी। बीजेपी के राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष जब हस्तकला केन्द्र पहुंचे तो उनके वाहन के साथ ही गंदगी पड़ी मिल गयी। इसके बाद जब कार्यक्रम खत्म हुआ और बीजेपी वालंटियर को खाने का पैकट बांटा गया था तो वालंटियर ने खाने के बाद सारा पैकट वही छोड़ दिया। हस्तकला केन्द्र में इतनी गंदगी हो गयी कि स्वच्छा भारत मिशन पर ही सवाल उठने लगा।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने किया खुलासा, यूपी की 80 नहीं इतनी सीटों पर जीतेंगे चुनाव, सियासी जगत में मचा हड़कंप

बीजेपी का दावा नहीं फैली अव्यवस्था
बीजेपी ने कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था फैलने से इंकार किया है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जहां पर हजारों लोगों की भीड़ रहती है वहां पर लोग पहले लंच पैकेट लेना चाहते हैं। वहां पर लंच पैकेट के लिए कुल 20स्टॉल लगाये गये थे। वालंटियर की भीड़ होते ही वहां पर कार्यकर्ता पहुंच कर सारी स्थिति को संभाल लिए।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने किसानों के साथ युवाओं को साधा, NDAके कुनबे को भी किया मजबूत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश