पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉ पांडेय की 507 सदस्यीय टीम में सात ब्राह्मण, छह ठाकुर, छह दलित, पांच वैश्य, दो यादव, दो प्रजापति, एक खत्री ब्राह्मण, एक भूमिहार, दो गूजर, दो कुर्मी, दो सैनी, दो लोध, दो गड़ेरिया, दो मौर्य को शामिल किया गया है। यानी सवर्णों से लेकर अति दलित तो पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा जिन जातियों को पदाधिकारी बनने का मौका नहीं मिल पाया उन्हें 467 सदस्यी कार्यसमिति में स्थान दिया गया है।