8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएलसी बृजेश सिंह के भाई भाजपा नेता पूर्व एमएलसी उदय नाथ उर्फ चुलबुल सिंह का निधन

माफिया से माननीय बने बृजेश के बड़े भाई और भाजपा विधायक सुशील के पिता चुलबुल सिंह को पंचायत राजनीति का चाणक्य कहा जाता रहा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 11 Feb 2018, 12:00 PM IST

बीजेपी नेता पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह

बीजेपी नेता पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह

वाराणसी. भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी उदय नाथ सिंह उर्फ चुलबुल सिंह का रविवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद महमूरगंज स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बता दें कि इनका पूरा परिवार ही राजनीति और समाज सेवा के लिए समर्पित है। चुलबुल सिंह लगातार 12 साल तक भजपा के टिकट पर विधान परिषद सदस्य रहे। इनके बाद इनकी भयो, बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह फिर उसके बाद खुद बृजेश सिंह भी एमएलसी बने। यानी लगातार लगभग दो दशक से एमएलसी पद इसी परिवार के पास है। चुलबुल सिंह के बड़े बेटे सुशील सिंह चंदौली जिले के सैयदराजा सीट से भाजपा विधायक हैं तो छोटे बेटे सुजीत सिंह उर्फ डॉक्टर जिला पंचायत सदस्य हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार चुलबुल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भी ले जाया गया था। जहां से कुछ राहत मिलने के बाद वह काशी लौट आए थे। दो दिन पहले ही फिर हालत बिगड़ी तो महमूरगंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह 6.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक सुशील सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह व अन्य परिवार के लोग शव को सेवापुरी ब्लाक के कपसेठी स्थित आवास ले गए जहां प्रसंशकों का जमावड़ा लग गया। लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कपसेठी हाउस से करीब दो बजे शव यात्रा निकलेगी। अंत्येष्ठि मणिकर्णिका घाट पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले पर भाजपा का फोकस

बता दें कि चुलबुल सिंह को पंचायत राजनीति का चाणक्य कहा जाता रहा। ग्राम प्रधानी का चुनाव हो या क्षेत्र पंचायत अथवा जिला पंचायत चुलबुल सिंह की रणनीति का जवाब नहीं था, अपनी रणनीति के तहत ही वह जिसे जिस पद पर चाहते बिठा देते थे। कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हो किसी के पास चाहे कितना भी बहुमत हो पर अगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुलबुल सिंह का आशीर्वाद नहीं मिला तो उसकी जीत हमेशा संदेह के घेरे में ही रहती रही। चुलबुल सिंह की बड़ी बहू और सुशील सिंह की पत्नी किरन सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं, सुजीत सिंह पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। चुलबुल सिंह की छोटी बहू इंदू सिंह इस वक्त ब्लाक प्रमुख हैं तो चुलबुल की पत्नी गुलाबी देवी बसवरिया से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।