
Brijesh Singh
वाराणसी. सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद पूर्वांचल में गैंगवार की पटकथा तैयार हो चुकी है। माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह से सीधी अदावत रखने वाले एक लाख के इनामी बदमाश की सक्रियता ने पुलिस की नीद उड़ा दी है। बृजेश सिंह के गांव धौरहरा में एक लाख के इनामी बदमाश के शूटरों के साथ पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चौबेपुर पुलिस ने चार घंटे तक दबिश देकर इनामी का सुराग लगाने का प्रयास किया है लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है।
यह भी पढ़े:-सिपाही पर हमला करने के बाद दीवार से सिर टकराने लगा बंदी, देखते रह गये पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद से जरायम दुनिया के समीकरण बदल गये हैं। बृजेश सिंह व बाहुबली मुख्तार अंसारी के बीच सीधी अदावत नहीं रह गयी है। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पर हमले के आरोप में बृजेश सिंह व कभी पांच लाख के इनामी रहे त्रिभुवन सिंह बरी हो गये हैं जिससे पता चलता है कि दोनों गैंग में आमने-सामने की लड़ाई अब नहीं रह गयी है। सिकरौरा नरसंहार में भी बृजेश सिंह बरी हो चुके हैं इसके बाद से बाहुबली एमएलसी बृजेश ङ्क्षसह के जेल से बाहर आने का रास्ता आसान हो गया है। बृजेश सिंह से अब सीधी अदावत इन्द्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी की हर गयी है। बृजेश सिंह के चचेरे भाई की हत्या कर बीकेडी ने पहले ही खुली चुनौती दी है अब बीकेडी की लोकेशन धौरहरा में मिलने से जरायम की दुनिया में भी हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिक गिरफ्तार, लगाये पीएम नरेन्द्र मोदी विरोधी नारे
शूटरों की फौज के साथ आया है बीकेडी
पुलिस सूत्रों की माने तो बीकेडी के साथ शूटरों की फौज भी आयी है जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बीकेडी के साथ खेतारू राजभर व कन्हैया यादव जैसे बदमाश भी है जो किसी को भी मौत दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त पश्चिम यूपी के शूटर भी बीकेडी के साथ है। पुलिस ने चार घंटे तक दबिश देकर बीकेडी व अन्य बदमाशों की तलाश की है लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है। बीकेडी की सक्रियता से साफ हो गया है कि एक बार फिर बृजेश सिंह गैंग पर उसका कहर बरप सकता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को लगा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी
बृजेश सिंह की तरफ बीकेडी ने भी खायी है कसम
पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही बृजेश सिंह ने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। आरोप है कि पिता की हत्या में जितने लोग भी शामिल थे सभी को बृजेश सिंह ने मौत के घाट उतार दिया था। बृजेश पर ही बीकेडी के पिता हरिहर सिंह की हत्या का आरोप लगा था। बीकेडी ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बृजेश सिंह को मारने की कसम खायी है। बीकेडी ने बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या की थी इसके बाद बृजेश सिंह के खास रहे अजय खलनायक पर हमले में भी बीकेडी का नाम सामने आया था। इसके बाद से बीकेडी गायब हो गया है। पुलिस के पास उसकी नयी फोटो तक नहीं है इसलिए बीकेडी को पकडऩा बेहद कठिन हो गया है।
यह भी पढ़े:-रेस्टोरेंट में आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पीएम मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के पास हुई घटना
बीकेडी के सिर पर है बृजेश सिंह के विरोधी गैंग का हाथ
जरायम की दुनिया में बृजेश सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल कर बच जाना आसान नहीं होता है। बीकेडी को बृजेश सिंह के विरोधी गैंग का पूरा समर्थन मिल रहा है जिसके चलते उसकी ताकत बढ़ती जा रही है। मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद बीकेडी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। माना जाता था कि मुन्ना बजरंगी से बृजेश सिंह को खतरा था और अब उसी जगह पर बीकेडी पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस सक्रियता से बीकेडी की तलाश कर रही है तो दूसरी तरफ बृजेश गैंग के शूटर भी बीकेडी को घेरने के लिए सक्रिय हो चुके हैं।
यह भी पढ़े:-भू माफिया के कब्जे में वरुणा नदी, आयी बाढ़ तो केरल जैसे हो जायेंगे हालात
Published on:
23 Aug 2018, 12:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.