
photo
वाराणसी. मुन्ना बजरंगी गिरोह की कमान इस इनामी ने संभाल ली है। जिस तरह एक समय माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह व सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी की फोटो तक पुलिस के पास नहीं थी उसी तरह बजरंगी गिरोह की कमान संभालने वाले इनामी की फोटो तक पुलिस के पास नहीं है। कुछ ही पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो तीन निशान से इस इनामी को पहचान सकते हैं।
यह भी पढ़े:-SSP के रियल्टी चेक में फेल हो गये चार थानेदार
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या हो जाने के बाद ही गैंग के बिखरने की कयास लग रही थी लेकिन बाद में एक नाम सामने आया था जिसे माना जा रहा था कि वही बजरंगी गैंग की कमान संभाल सकता है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक लाख के इनामी बीकेडी (इन्द्रदेव सिंह) ने अब मुन्ना बजरंगी गैंग की कमान संभाल ली है। कभी मुन्ना बजरंगी के एक इशारे पर किसी की भी हत्या कर देने वाले शूटरों ने भी बीकेडी को अपना बॉस मान लिया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा में बीकेडी के साथ खेतारू राजभर व कन्हैया यादव भी देखे गये थे जिन्हें बजरंगी गैंग से जुड़ा हुआ माना जाता है। खास बात यह है कि धौरहरा बाहुबली बृजेश सिंह का भी पैतृक आवास है लेकिन अब बृजेश परिवार से जुड़े खास लोग कपसेठी व सिगरा में रहते हैं। ऐसे में बीकेडी के साथ कई शूटरों की सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह का सबसे बड़ा दुश्मन बीकेडी को ही माना जाता है और बीकेडी के सक्रिय हो जाने के बाद से बृजेश गैंग से गैंगवार होने की आशंका बलवती हो गयी है जिसके चलते पुलिस ने भी मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।
यह भी पढ़े:-यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो इन चौराहों पर कट जायेगा चालान, सिग्नल के साथ हाईटेक कैमरे चालू
पुलिस के पास नहीं है बीकेडी की नवीनतम फोटो, पहचानना हुआ कठिन
पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी के पास बीकेडी की नवीनतम फोटो नहीं है। कुछ पुलिस अधिकारियों के पास एक लाख के इनामी बीकेडी की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। पुलिस सूत्र के अनुसार बीकेडी की तीन पहचान महत्वपूर्ण है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकेडी का शरीर गठीला है और सिर पर आगे के थोड़ बाल गायब है। इसके अतिरिक्त एक कान भी हल्का सा कटा हुआ है। इसी पहचान के आधार पर मुखबिर भी सक्रिय किये गये हैं जिन्होंने बीकेडी का सक्रिय क्षेत्रों की जानकारी दी है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली बृजेश सिंह को घेरने के लिए शूटरों संग उनके गांव पहुंचा एक लाख का इनामी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
बृजेश सिंह का विरोधी खेमा है साथ
बृजेश सिंह के विरोधी खेमा का साथ मुन्ना बजरंगी को मिलता था अब यही सहयोग बीकेडी को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार बीकेडी दो बार जेल जाकर मुन्ना बजरंगी से मिल भी चुका था। पर्दे के पीछे से बाहुबली मुख्तार अंसारी का भी बीकेडी को समर्थन है। ऐसे में बृजेश गैंग के लिए बीकेडी को घेरना बेहत कठिन हो गया है। संभावना जतायी जा रही है कि मुन्ना बजरंगी के शूटरों के साथ बीकेडी किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी गैंग में अपनी बादशाहत होने का ऐलान कर सकता है।
यह भी पढ़े:-भू माफिया के कब्जे में वरुणा नदी, आयी बाढ़ तो केरल जैसे हो जायेंगे हालात
बीकेडी को मिल रहा स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकेडी को स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। बीकेडी उर्फ इन्द्रदेव सिंह को क्षत्रियों का भी सहयोग मिल रहा है जिसके चलते बीकेडी को बनारस के अतिरिक्त गाजीपुर, मऊ, जौनपुर व आजमगढ़ आदि जिलों में सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है जिसके चलते बीकेडी की लोकेशन तक पुलिस को नहीं मिल पा रही है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि यदि पुलिस के साथ बीकेडी आ भी जाये तो सभी पुलिस अधिकारी उसे पहचान तक नहीं सकेंगे।
यह भी पढ़े:-सिपाही पर हमला करने के बाद दीवार से सिर टकराने लगा बंदी, देखते रह गये पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
Published on:
23 Aug 2018, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.