
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के काफिले के सामने ही दो सांड के भिड़ने से हड़कंप मच गया। सांड की लड़ाई के चलते कुछ देर के लिए पीएम मोदी के काफिले को रोकना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों सांड को वहां से हटाया। इसके बाद ही पीएम मोदी का काफिल आगे जा पाया। पीएम मोदी के काफिले के सामने से जिस से लड़ते हुए संाड आ गये थे उसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने खोज ली महागठबंधन की कमजोर कड़ी, खेल दिया बड़ा दांव
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे। पीएम मोदी ने बीती देर रात बदलते हुए बनारस को देखने के लिए रात्रि भ्रमण किया था। पीएम मोदी के साथ चार वाहनों का काफिला चल रहा था। जिस जगह से पीएम मोदी को गुजरना होताा था वहां के पुलिसकर्मी को पहले ही मुस्तैद कर दिया जाता था इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो गयी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास दो सांड इस तरह से लड़े कि वहां पर हड़कंप मच गया। दोनों सांड लड़ते हुए पीएम मोदी के वाहन के सामने आ गये। पीएम मोदी का काफिला रोकना पड़ा। पीएम मोदी भी वाहन के अंदर से कुछ पल के लिए दोनों सांड को लड़ते देखा। इसी बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़ते हुए सांड को हटा कर काफिला के जाने का रास्ता बनाया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने जब काशीवासियों से विकास को लेकर पूछा कि आप संतुष्ट हो , आया यह जवाब
काशी की एक पहचान है सांड
महादेव की नगरी काशी की एक पहचान सांड भी है। यहां पर सांड की लड़ाई के चलते लोग घायल तक हो जाते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी पहले बनारस के सांसद बने थे इसके बाद पीएम बने हैं ऐसे में अपने संसदीय क्षेत्र की यात्रा के दौरान पीएम को वह नजारा देखने को मिल गया, जो बनारस के लोग अक्सर देखते हैं। फिलहाल सांड की लड़ाई के चलते काफिला रुकने के कारण पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने रात में जब काशी की सड़कों पर किया भ्रमण, लगे यह नारे