एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि एसपीओ के यहां पर चोरी के बाद मिली सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान की गयी थी और कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोर को पकडऩे के साथ चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गय चोर श्रीराम उर्फ पुत्तल गौड़ है जो कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल पोखरा निवासी है। कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर व शातिर चोर श्रीराम उर्फ पुत्तल गौड़ ने स्वीकार किया है कि उसने ही एसपीओ के यहां पर चोरी की थी। हाथ में रॉड लेकर अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी करने के बाद रुपये व जेवरात लेकर दूर निकल जाता है और उन्हें बेच कर अपने नशे की आदत को पूरी करता था। श्रीराम उर्फ पुत्तल गौड़ ने बताया कि वह गंाजा, दारू व हेरोइन का आदी है। पुराने कपड़े पहन कर मकानों की रेकी करता था और मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाता था। शातिर चोर को पकडऩे वाले कैंट थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, एसआई रामनरेश यादव, रामानंद यादव आदि पुलिसकर्मी को एसपी सिटी ने पुरस्कार देने का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़े:-प्रयागराज कुंभ होगा अब तक का सबसे भव्य, तीन राज्यों में मिली हार वहां के सरकार के खिलाफ जनादेश