23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
CCTV फुटेज में देखे कैसे पलक झपकते ही उड़ा दिया गया 80 लाख का सोना
Play video

CCTV फुटेज में देखे कैसे पलक झपकते ही उड़ा दिया गया 80 लाख का सोना

चौक थाना क्षेत्र के कर्णघंटा में सुबह हुई वारदात, खुलासे में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच में लगायी गयी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:07 PM IST

वाराणसी. चौक थाना क्षेत्र के कर्णघंटा में अपराधियों ने पलक झपकते ही 80 लाख का सोना उड़ा दिया है। स्वर्ण व्यवसायी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस खुलासे में जुट गयी है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है जिसमे हेलमेट पहने बदमाशों से स्कूटी की डिग्गी से सोना उड़ाते हुए साफ दिखायी दे रहा है। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी इस खुलासे में लग गयी है।
यह भी पढ़े:-ठठेरी बाजार लूट के बाद बनारस पुलिस को मिली बड़ी चुनौती, खुलासे के साथ सोने की बरामदगी भी होगी महत्वपूर्ण

शनिवार को सुबह ही व्यवसायी 3 किलो 400 ग्राम कच्चा सोना लेकर निकला था। दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी करता है और दुकान के अंदर जाकर सफाई करने के बाद वापस आता है तो पता चलता है कि स्कूटी से सोना गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में साफ दिखता है कि हेलमेट पहने एक बदमाश आता है और देखता है कि स्वर्ण व्यवसायी दुकान के अंदर है। बदमाश आराम से स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़ कर सोना लेकर फरार हो जाता है। बदमाशों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है उससे साफ हो जाता है कि स्वर्ण व्यवसायी की सारी जानकारी बदमाशों के पास पहले से थी। ठठेरी बजार लूट के बाद बनारस पुलिस को एक और बड़ी चुनौती मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।
यह भी पढ़े:-पलक झपकते ही पार कर दिया 80 लाख का सोना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश