
SPRA Amit Kumar and rape and murder accused
वाराणसी. जिसे चाची कहता था उसे ही जब नहाते देखा तो नीयत बिगड़ गयी। मौका पाकर रेप किया और फिर नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला के पति को जाकर मौत हो जाने की सूचना भी दी। चौबेपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपीआरए अमित कुमार ने हत्या से घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। साथ ही घटना के 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, दीपावली व छठ की सौगात देने आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
Spra अमित कुमार ने बताया कि 9 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे चौबेपुर के राजवारी गांव में सीमा (काल्पनिक नाम) की हत्या की सूचना मिली थी। चौबेपुर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक सीमा (४०) के पति से पूछा कि पत्नी की हत्या की जानकारी कैसे मिली तो पति चौथी निषाद ने बताया कि पड़ोस के प्रदीप निषाद ने उसे सूचना दी थी। पुलिस जब प्रदीप निषाद को खोजने लगी तो उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस को शक हुआ तो प्रदीप की जानकारी लेने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप रजवाड़ी तिराहे पर है और कही जाने के फिराक में है। चौबेपुर एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जाकर प्रदीप को पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में प्रदीप ने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कुदाल, खून से सनी अभियुक्त की पैंट व अंडरवियर व घटनास्थल से भी खून से सना हुआ कपड़ा बरामद कर लिया है। पत्रकार वार्ता में सीओ पिंडरा सुरेन्द्र नाथ यादव भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ ऐसा, गंगा के इस पार अखिलेश तो दूसरे पार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
नहाते देख कर बिगड़ी थी नीयत, रेप के बाद की निर्मम हत्या
पुलिस के सामने प्रदीप ने बताया कि वह सीमा को चाची बोलता था और उसके घर भी आना-जाना था। घटना वाले दिन सीमा के पति व बच्चे लक्ष्मी मूर्ति का विसर्जन देखने गये थे। इसी दौरान मैं भी घर से निकला और देखा तो सीमा नहा रही थी। प्रदीप ने बताया कि वह पहले भी सीमा को नहाते हुए देख चुका था और उसकी नीयत खराब हो गयी थी। घर में कोई नहीं था इसलिए मौका पाकर घर में गया और सीमा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। सीमा जब विरोध में चिल्लाने लगी तो मैंने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और रेप करने के बाद कुदाल का कई वार सिर पर करके हत्या कर दी। इसके बाद वहां से निकल कर घर गया और खून से सने हुए कपड़ों को छिपाने के बाद नये कपड़े पहन कर मूर्ति विसर्जन वाले स्थान पर पहुंच गया। यहां पर सीमा के पति को बताया कि उसकी पत्नी कि किसी ने हत्या कर दी है। प्रदीप का कहना था कि वह मौका पाकर मुम्बई भागना चाहता था लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। एसपीआरए अमित कुमार ने कहा कि सारे साक्ष्य पुलिस को मिल चुके हैं जल्द से जल्द चार्टशीट दखिल कर आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलायी जायेगी।
यह भी पढ़े:-#नोटबंदी में यहां पर खपाया गया था सबसे अधिक काला धन, यह है दिलचस्प आंकड़े, नहीं हो पाया खुलासा
Published on:
10 Nov 2018, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.