19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बहन की नहीं होने दे रही थी शादी, परिजनों ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / बहन की नहीं होने दे रही थी शादी, परिजनों ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

बहन की नहीं होने दे रही थी शादी, परिजनों ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

चौबेपुर पुलिस ने किया खुलासा, हत्या के आरोप में चार लोग पकड़े गये
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Mar 2018, 4:43 PM IST

वाराणसी. चौबेपुर पुलिस ने युवती की हत्या में बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को एसएसपी आरके भाद्वाज व एसपीआरए अमित कुमार से मीडिया को हत्या के कारणों की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने ही सोनी (काल्पनिक नाम) की हत्या की थी। हत्या के आरोप में पिता सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। हत्या में प्रयुक्त क्वालिस वाहन को भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
यह भी पढ़े:-इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट


एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि 11 मार्च को चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कलां में नाला पुल के नीचे पानी में एक युवती की अज्ञात लाश मिली थी। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया और युवती की पहचान कराने के लिए मीडिया से सहयोग लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत पानी में डुबने से हुई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये थे। पुलिस ने खोजबीन करके मृतका के घर का पता चलाया। जानकारी हुई कि मृत युवती चोलापुर थाना क्षेत्र के भोपापुर ग्राम की रहने वाली है। इसके बाद चौबेपुर पुलिस ने परिजनों को बुला कर लाश की शिनाख्त करायी। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो वह सही ढंग से जबाव नहीं दे रहे थे इस पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो हत्या का कारण सामने आ गया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए संजीवनी बनेगा राजा भैया का वोट, इस दल को भी होगा लाभ

परिजनों ने इसलिए कर दी युवती की हत्या
चौबेपुर पुलिस के अनुसार मृतक सोनी आधुनिक विचारधारा वाली थी। मृतक की बड़ी बहन की शादी की बातचीत चल रही थी जिसका सोनी विरोध कर देती थी। सोनी के विरोध के चलते उसके पिता दीनानाथ एंव अन्य परिजनों में नाराजगी रहती थी। १० मार्च को सोनी की बहन को देखने लड़के वाले आये थे। सोनी ने एक बार फिर विरोध किया था जिसके चलते वर पक्ष नाराज होकर चला गया था। सोनी से नाराज परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई के चलते सोनी बेहोश हो गयी। इसके बाद पिता दीनानाथ ने अपने भाई वीरेन्द्र व रोशन से किराये की क्वालिस गाड़ी मंगायी। वाहन आने पर सभी लोग बेहोश सोनी को कार में बैठाये और बनारस इलाज कराने की बात कहते हुए चल दिये। रास्ते में इन लोगों ने पेट्रोल पंप पर हजार रुपये का पेट्रोल भी भरवाया। बर्थरा कला नाला के पास पहुंचने पर परिजनों ने लघुशंका जाने की बात कहते वाहन को रोकवा दिया। सभी लोग वाहन से उतर गये। वाहन चालक भी लघुशंका के लिए वाहन छोड़ कर उतर गया। परिजनों ने मौका देख कर बेहोश सोनी को उठाया और पुल के नीचे पानी में फेंक दिया। वाहन चालक ने ऐसा करते हुए देख लिया तो परिजनो ंने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे दी। पानी में डुबने से सोनी की मौत हो गयी। बाद में सभी लोग वापस घर आ गये। पुलिस ने युवती के हत्या के आरोप में दीनानाथ, कन्हैया , रोशन एंव मनोज को पकड़ा है। हत्या का खुलासा करने वालों में चौबेपुर एसओ ओमनारायन सिंह, दीनदयाल पांडेय, रजनीश त्रिपाठी, गोलमणी मिश्रा आदि पुलिसकर्मी शामिल थे। पत्रकार वार्ता में सीओ पिंडरा सुरेन्द्रनाथ यादव भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा चुनाव में बसपा को जिताने के लिए अखिलेश खेलेंगे सबसे बड़ा दांव, बीजेपी की योजना होगी फेल

ये भी पढ़ें

image