8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के सिर पर चढ़ कर बोला चन्द्रयान-2 का क्रेज, ऐसा किया सेलिब्रेट

किसी ने जीएसएलवी मार्क थ्री की तरह कटाया बाल तो किसी ने बनवाया टैटू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Jul 2019, 6:35 PM IST

Chandrayaan 2

Chandrayaan 2

वाराणसी. सावन का पहला सोमवार इतिहास में दर्ज हो चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बाहुबली रॉकेट GSLV-Mark 3 से चन्द्रयान मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर स्पेस सांइस में एक फिर अपनी ताकत दिखायी है। इसरो के इस मिशन पर देश भर की निगाहे लगी थी। चन्द्रयान-2 सफलतापूर्वक लांच होते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गयी। युवाओं ने सफल लांच का जमकर जश्र बनाया। किसी ने बाहुबली रॉकेट की की छवि की तरह बाल कटवाया तो किसी ने टैटू बना कर सफलता को सेलिब्रेट दिया।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम युवक ने की कांवड़ यात्रा तो पता चला क्या होता पैरों का दर्द, अब कांवरियों की सेवा कर बना मिसाल

IMAGE CREDIT: Patrika
IMAGE CREDIT: Patrika

बनारस में सावन का सोमवार होने के चलते कांवरियों की भारी भीड़ जमा थी। बाबा काशी विश्वनाथ से लेकर अन्य महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में बीती रात से ही भक्तों की लाइन लगी थी। दोपहर तक तो मौसम ने निराश किया था लेकिन बारिश हो जाने के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। दोपहर में ही चन्द्रयान-2 के सफल लांच होने की जानकारी मिलते ही कांवरियों से लेकर आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर साजिश ने कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाया था, जहां पर कांवरियों का नि:शुल्क फुट मसाज, शेविंग व बाल काटने की व्यवस्था थी। यहां पर पहुंचे युवा व कांवरियों ने चन्द्रयान-२ की सफल लांचिंग का जश्र मनाया। प्रतापगढ़ से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आये गुलशन शर्मा ने कहा कि जैसे ही उन्हें चन्द्रयान-2 की सफल लांच की जानकारी मिली तो सीना चौड़ा हो गया। इसके बाद बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी मार्क थ्री की डिजाइन में बाल कटा कर खुशी मनायी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्पेस सांइस में उनका किसी से मुकाबला नहीं है। चांदनी ने बताया कि चन्द्रयान-2 के सफल लांच से बहुत खुशी हुई है। प्रियंका मिश्रा ने तो माथे पर चन्द्रयान -2 का टैटू बना कर अपनी खुशी का इजहार किया।
यह भी पढ़े:-जानिए क्यों कांवरियों ने लगाये पीएम मोदी व सीएम योगी के नारे