24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
शराब पीने का नहीं दिया पैसा तो वृद्ध का सिर कूच का मार डाला
Play video

शराब पीने का नहीं दिया पैसा तो वृद्ध का सिर कूच का मार डाला

चौबेपुर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने कहा सोयेपुर से नहीं जुड़ा था हत्याकांड का तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:36 PM IST

वाराणसी. शराब पीने का पैसा नहीं दिया तो वृद्ध की सिर कूच कर हत्या कर दी। शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने कहा कि सोयपुर से इस हत्याकांड का तार नहीं जुड़ा है। चौबेपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त रॉड, मृतक का मोबाइल व खून से सने कपड़े भी बरामद किये हैं।
यह भी पढ़े:-

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पांच जुलाई को चौबेपुर थानाक्षेत्र में एक जुलाई को सोयपुर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी महेश जायसवाल के पिता बचानू जायसवाल (70) का शव मिला था। सिर कूच कर हत्या की गयी थी। चौबेपुर एसओ ओम नारायन सिंह ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान अशोक व आजाद का नाम आया। मृतक का एनएचएआई के पास मकान था जो सड़क की जद में आ गया था। मकान का ध्वस्तीकरण हुआ था जिसका काम अशोक व आजाद ने किया था। इसके चलते अशोक व आजाद का मृतक के घर आना-जाना था इसलिए मृतक के पालतू कुत्ते भी दोनों को पहनाने लगे थे। कभी-कभी बचानू शराब पीने के लिए अशोक राजभर व आजाद को पैसा भी देता था। एसएसपी के अनुसार अशोक व आजाद शराब के नशे में बचानू के घर पहुंचे थे। दोनो का मजदूरी को लेकर पैसों का भी विवाद था। दोनों ने बचानू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बचानू ने पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ने रॉड व बांस से बचानू का सिर कूच कर हत्या कर दी। इसके बाद बचानू का मोबाइल व1500 रुपये लेकर फरार हो गये। चौबेपुर एसओ के सामने दोनों ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड, खून से सने कपड़े व मोबाइल को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तीसरे व्यक्ति रामपूजन का बचानू से जमीन विवाद चल रहा था इसलिए रामपूजन ने हत्या के समय अशोक राजभर व आजाद सिंह का साथ दिया था। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों को पकडऩे वालों में एसआई संतोष तिवारी, पंकज कुमार सिंह, अनुज तिवारी, गोपालमणी मिश्रा आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक ने घायल बुजुर्ग महिला को गोद में उठा कर पहुंचाया अस्पताल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश