27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने लॉकअप में ब्लेड से किया खुद को लहूलुहान, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने किया था बंद, इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 7:19 PM IST

Chetganj Police

Chetganj Police

वाराणसी. चेतगंज पुलिस थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने लॉकअप के अंदर अपने हाथ व गर्दन को ब्लेड से काट कर खुद को जखमी कर दिया। पुलिस ने तुरंत ही युवक को ई रिक्शा में लादकर शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मोबाइल चोरी में बंद आरोपी युवक ने दूसरे बंदी द्वारा ब्लेड से नस काटने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर, हत्यारों की हुई पहचान, 25-25 हजार का रखा गया इनाम

पुलिस जब घायल सादिक को लेकर अस्पताल जा रही थी तो वह बार-बार कह रहा था कि वह बकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार मोबाइल चोरी के आरोप में मोहम्मद सादिकको लॉकअप में बंद किया था। सादिक नई सड़क पर एक कपड़े की दुकान पर काम करता है और तेलियाबाग में एक मोबाइल की दुकान पर ब्लूटुथ डिवाइस खरीदने गया था। इसी बीच दुकान से एक मोबाइल गायब हो गया। दुकानदार ने सादिक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर चेतगंज पुलिस को तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने सादिक को पूछताछ के लिए लॉकअप में बंद किया था।
यह भी पढ़े:-गार्ड की बंदूक साफ करते समय चली गोली, पति-पत्नी घायल

सुबह ठीक था, एसएसपी के जाते हुई घटना
थाने से जुड़े सूत्रों की माने तो सुबह सादिक ठीक था। दोपहर में व्यापारियों का चालान काटने को लेकर विवाद हो गया था और व्यापारियों ने चेतगंज थाने के बाहर हंगामा कर दिया था। इसी बीच यहां पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी पहुंच गये थे जैसे ही एसएसपी के जाने के कुछ देर बाद लॉकअप में घटना हुई है। जानकारी पर जब सादिक की पत्नी थाने पहुंची तो पति की हालत देख कर बेहोश हो गयी। महिला पुलिसकर्मी ने सादिक की पत्नी को पानी पिलाया। पुलिस का कहना है कि यदि सादिक निर्दाेष होगा तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-अतिक्रमण हटाने के लिए फिर सड़क पर उतरे एसएसपी, दुकानदारों को दी चेतावनी