वाराणसी. शहर के लहरतारा स्थित सनबीम स्कूल में पिछले दिनों कक्षा 3 की छात्रा से स्कूल में ही रेप की घटना पर वाराणसी में अभिभावकों का गुस्सा फूटा है। स्कूल प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। स्कूल के मैनेजमेंट प्रक्रिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम सनबीम स्कूल पहुंचकर पूरे स्कूल का निरीक्षण किया। टीम ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी कि घटना से जुड़ा पूरा विवरण अगर उनके पास तीन दिन में नहीं आया तो स्कूल मैनेजमेंट पर कानूनी कार्रवाई होगी। इसी के साथ स्कूल के सभी महत्वपूर्ण लोगों को कमिश्नर द्वारा गठित की गई एसआईटी जांच में पेश होने को कहा गया है और किसी को भी अन्य बातें बताने से मना किया गया है।निरीक्षण के दौरान आयोग ने एक क्लास टीचर एकेडमिक हेड के कोऑर्डिनेटर से मुलाकात भी की।