3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अतिक्रमण करने वालों को मिला सरकार का साथ, सपा से आगे निकली बीजेपी
Play video

अतिक्रमण करने वालों को मिला सरकार का साथ, सपा से आगे निकली बीजेपी

यूपी सरकार की कथनी व करनी में हो गया अंतर, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Feb 2018, 3:49 PM IST

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के दावे की हवा निकलने लगी है। विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने अखिलेश यादव पर जमकर आरोप लगाये थे जब खुद सरकार में आये तो सपा को मात देते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों को बचाने में ही बीजेपी जुट गयी है। इसके चलते अवैध कब्जा करने वालों का हौसला बुलंद हो रहा है।
यह भी पढ़े:-बसपा, सपा के बाद बीजेपी भी हुई विवश, आखिरकार करना पड़ रहा यह काम


सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वरुणा कॉरीडोर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। बीजेपी सरकार के गठन के बाद लग रहा था कि बीजेपी सरकार अब अतिक्रमण करके नदी की दिशा बदलने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सारे दावे हवा हो चुके हैं। अतिक्रमण करने वालों से मिलीभगत के चलते बीजेपी विधायक ने वरुणा नदी के बचाने वाली मुहिम में पलीता लगा दिया है इसके बाद सीएम योगी के अधिकारियों ने बिना अतिक्रमण हटाये ही वरुणा कॉरीडोर का निर्माण करा दिया है इससे साफ हो जाता है कि बीजेपी सरकार ने पहले जो दावे किये थे वह राजनीतिक जुमला साबित हुआ है और सरकार की लचर नीति के चलते वरुणा नदी की दिशा ही बदल जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी की पुलिस के खिलाफ बीजेपी विधायक ने दिया धरना, मचा हड़कंप

अतिक्रमण हटाने वाले युवा आईएस को हटाया, फिर करने लगे विधायक व अधिकारी खेल
वरुणा कॉरीडोर का अतिक्रमण हटाने में जुटे युवा आईएएस पुलकित खरे को एक विधायक की शिकायत पर हटा दिया गया। इसके बाद वर्षों से जमे अधिकारियों ने स्थानीय नेताओं के साथ खेल करते हुए बिना अतिक्रमण हटाये ही वरुणा कॉरीडोर का निर्माण शुरू करा दिया। सपा सरकार पर भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के संरक्षण का आरोप लगाने वाली योगी सरकार की कार्यप्रणाली से नदी की सेहत को नुकसान पहुंच रहा है इसके बाद भी बीजेपी के मंत्री सख्त कार्रवाई करने का बयान देते हैं और पर्दे के पीछे काम चलवाते रहते हैं। इससे साफ हो जाता है कि वरुणा कॉरीडोर में अब अतिक्रमण हटाना संभव नहीं है और रईसों के साथ बीजेपी नेताओं की मिलीभगत का खामियाजा किसानों से लेकर आम आदमी को उठाना तय है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के मंत्री भी ओमप्रकाश राजभर को नहीं पायेंगे रोक, बैकफुट पर आयेगी भगवा पार्टी