26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP की हार से जुड़ा मंगल का कनेक्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतायी थी हनुमान जी की जाति

वर्ष 2014 के बाद पहली बार एक साथ तीन राज्यों में मिली है भाजपा को हार, लोकसभा चुनाव 2019 का सेमीफाइनल कांग्रेस ने जीता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Dec 2018, 6:02 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में सबसे अधिक झटका बीजेपी को लगा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार चली गयी है और लोकसभा चुनाव 2019 के पहले सेमीफाइनल माने जा रहे चुनाव में कांग्रेस विजेता बन कर उभरी है। सोशल मीडिया पर बीजेपी की हार को लेकर मंगल को जिम्मेदार माना जा रहा है।
यह भी पढ़े:-जानिए उस सीट का परिणाम, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को बताया था दलित

सीएम योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित व बनवासी बताने वाले बयान को लेकर विरोधी दलों ने जमकर हमला बोला था। राजस्थान में 29 नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ही प्रभु हनुमान की जाति बतायी थी और पांच राज्यों का चुनाव परिणाम भी मंगलवार को ही आया है इसे संजोग माना जाये या फिर कुछ और। बड़ी बात है कि राजस्थान में दलित व आदिवासी बाहुल्य सीट पर ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी की जाति को लेकर बयान दिया था वही पर बीजेपी प्रत्याशी चुनाव हार रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आते ही बागी हुई बीजेपी की सहयोगी पार्टी, पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान

सोशल मीडिया में बीजेपी की जमकर उड़ रही खिल्ली
सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी की जाति वाले बयान को लेकर बीजेपी की जमकर खिल्ली उड़ रही है। सोशल मीडिया की माने तो कहा जा रहा है कि जाति वाले बयान से नाराज होकर हनुमान जी ने अपनी गदा चलायी तो बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार चली गयी है। सोशल मीडिया पर सीएम के बयान को लेकर लोग जमकर अपनी भड़ास निकल रहे हैं। संजोग बन गया कि बयान देने वाला दिन मंगलवार था और चुनाव परिणाम भी मंगलवार को आया। फिलहाल चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बीजेपी बैकफुट पर आ गयी है।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं बदल पायेंगे अपनी संसदीय सीट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग