
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार कुंभ 2019 को ऐतिहासिक बनाने में जुट गयी है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सर्किट हाउस में अगले साल होने वाले कुंभ को लेकर बड़ी जानकारी मीडिया को साझा की है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि कुंभ को यादगार बनाया जाये। इसके लिए विदेशी राजदूतों को निमंत्रण भेजा जायेगा। निमंत्रण के साथ उनके कहा जायेगा कि अपने देश को नागरिकों को भी कुंभ मेले में भाग लेने के लिए भेजे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार, कहा आसमान में मुंह कर नहीं……
उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के पास पहली बार विदेशों से आने वाले राजदूत व विदेशियों के लिए उनके देश के झंडे लगाये जायेंगे। विदेशी लोगों को इसके लिए अलग स्थान दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त अपने देश के प्रत्येक जिले से लोगों को कुंभ मेला में लाने की योजना बनायी गयी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसका आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ में हमारे देश के साधु व सन्यासी भी आते हैं उनका भी कुंभ में विशेष ध्यान दिया जायेगा। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर पायलेट प्रॉजेक्ट चलाया जा रहा है। पिट खोल कर सेनिटेशन नहीं बनाया जायेगा। हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि अंडरग्राउंड सीवर के जरिए ही सेनिटेशन की व्यवस्था की जाये।
यह भी पढ़े:-कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बीजेपी का जवाब, दबाव से नहीं डरती सीएम योगी सरकार
अर्थशास्त्री नहीं राजनीतिज्ञ बन गये हैं कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम
सिद्धार्थ नाथ सिंह से जब मीडिया ने पी चिदंबरम के ट्वीट की जानकारी देते हुए पूछा कि रोजगार को लेकर विरोधी दलों ने हमला बोला है इस पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि ईपीएफ से पता चलता है कि 70 लाख नये लोगों को इसमे रजिस्ट्रेशन हुआ है। मृदा योजना के तहत 10 लाख करोड़ पैसा दिया गया है इसके चलते लोगों को रोजगार मिला है। कांग्रेस के शासनकाल में जीडीपी 4.4 थी अब वर्ष 2017 में 7 प्रतिशत से बहुत अधिक रहेेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि पी चिदंबरमअर्थशास्त्री नहीं राजनीतिक नेता की तरह बात बोल रहे हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पकौड़ी बेचना, साइकिल बनाना भी रोजगार है इससे होने वाली कमाई से भी लोगों की गृहस्थी चलती है।
यह भी पढ़े:-नशे व दबंगई के चलते हुई थी भयानक की हत्या, चापड सहित दो गिरफ्तार
पूर्वांचल व बुंदेलखंड के विकास पर विशेष ध्यान
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्वांचल व बुंदेलखंड के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। बुंदेलखंड में चैक डेम बनाने के साथ वहां के किसानों की समस्या का निस्तारण किया जा रहा है। पूर्वांचल के विकास के लिए बहुत योजना चलायी जा रही है। इसके अतिरिक्त यहां पर पूर्वांचल एक्सप्रेस लाना, उद्योगों को विशेष पैकेज देना भी शामिल है। पत्रकारा वार्ता में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, बीजेपी नेता धर्मेन्द्र सिंह, महानगर मीडिया प्रवक्ता शोभनाथ विश्वकर्मा आदि लोग भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-अमित शाह व सीएम योगी पर भारी पड़े ओमप्रकाश राजभर, भीड़ जुटा कर दिखायी अपनी ताकत