26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी पहले करेगी जनसम्पर्क, फिर सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे बाइक की सवारी

17 नवम्बर को मुख्यमंत्री का होगा आगमन, बीजेपी का झंडा लिए 10 हजार बाइक से शहर में होगा भ्रमण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Nov 2018, 7:25 PM IST

BJP

BJP

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी ताकत दिखाने के लिए बीजेपी लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 17 नम्बर को प्रदेशव्यापी बाइक रैली निकाली जायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बाइक की सवारी कर बीजेपी का प्रचार करेंगे। इसके लिए तैयारी तेज हो गयी है।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में पचास हजार के इनामी के ढेर होते ही पकड़ा गया जेएचवी मॉल डबल मर्डर का शूटर

बीजेपी के अनुसार 16 नम्बर को बाइक रैली को लेकर बड़ा जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत बूथ से प्राप्त सूची के अनुसार लोगों से सम्पर्क कर बाइक रैली का कारण बताया जायेगा। 17 नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ का बनारस में आगमन होगा। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जायेगी। सीएम योगी खुद बाइक चलायेंगे या फिर सवारी करेंगे। इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। बीजेपी के अनुसार रैली में 10 हजार बाइक शामिल करने की योजना है। प्रत्येक बाइक पर दो लोग सवार होंगे। बाइक में पीछे बैठा हुआ व्यक्ति हाथ में बीजेपी का झंडा लेकर बैठेंगे।
यह भी पढ़े:-RSS सर्वे ने उड़ायी बीजेपी सांसदों की नीद, इतने सांसदों के कट सकते हैं टिकट

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी चलायेगी 100 से अधिक कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी 100 से अधिक कार्यक्रम चलाने वाली है जिसकी शुरूआत हो चुकी है। पूर्व माह में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पिछड़ा वर्ग की बैठक में इस बात का खुलासा किया गया था। बाइक रैली में सीएम से लेकर डिप्टी सीएम सभी शामिल होंगे। बीजेपी नेताओं ने पहले ही कह दिया है कि बाइक रैली में सिर्फ बाइक होगी। किसी को भी चार पहिया या अन्य वाहन लेकर नहीं जाना होगा।
यह भी पढ़े:-मोहन भागवत की बैठक में मंथन जारी, राम मंदिर को लेकर संघ इस दिन दिखायेगा ताकत

केन्द्र सरकार की योजना से लाभ पाये ३ करोड़ से अधिक लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
बीजेपी के अनुसार केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोग लाभांवित हुए हैं। इनकी सूची बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी गयी है। बीजेपी ने लाभार्थियों पर अपना फोकस किया है। बाइक रैली के बाद इन लार्भाथियों के यहां पर जाकर अटल दीप जलाये जायेंगे। बीजेपी का मानना है कि यूपी में राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के संभावित महागठबंधन को देखते हुए लाभार्थियों को केन्द्र सरकार के प्रति जागरूक करना जरूरी है। ऐसे में चुनाव के पहले तक पार्टी लगातार अभियान चलायेगी।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर इसलिए चाहते हैं कि बीजेपी गठबंधन से हटाये, जल्द हो सकता है बड़ा निर्णय, इस दल से हो चुकी है बात

इन रूट से प्रस्तावित है सीएम योगी की बाइक रैली
बीजेपी के अनुसार बाइक रैली सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से होते हुए तेलियाबाग, मलदहिया, फातमान, सिगरा होते हुए नगर निगम जायेगी। नगर निगम से भारत माता मंदिर से इंग्लीशिया लाइन से मरी माई, अन्धरापुरल होते हुए जिला मुख्यालय पर जाकर रैली समाप्त होगी।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ के पर्यावरण कुंभ में होगा विषय विशेषज्ञों का संगम

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग