
Yogi
वाराणसी. फ्लाईओवर हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को उनके पद से हटा दिया है जबकि नये जेके श्रीवास्तव को नया एमडी बनाया गया है। सीएम योगी के आदेश से सबसे अधिक झटका डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को लगा है। पूर्व एमडी को डिप्टी सीएम का खास माना जाता था।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने भगदड़ में हुई मौत पर की थी यह कार्रवाई, फ्लाईओवर हादसे के बाद सीएम योगी सरकार पर उठ रहे सवाल
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में हुए फ्लाईओवर हादसे में 18 लोगों की जान गयी है। यह हादसा इतना भयानक है कि यूपी सरकार तक हिल गयी है। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ ही घंटों के अंदर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या मौकै पर पहुंच गये थे इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या प्रेस कांफ्रेंस करके सेतु निगम के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया था इसके बाद दूसरे दिन सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिगरा थाना में सेतु निगम पर अनैछिक हत्या जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। सीएम योगी ने घटना की ४८ घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। सीएम योगी को जांच रिपोर्ट मिल गयी है और उसी अनुसार अब कार्रवाई का चाबुक चलाया गया है।
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसे में आखिर कितने की हुई मौत, सरकारी खेल में उलझा सही आंकड़ा, लापता का नहीं चल रहा पता
शिवपाल यादव के बाद डिप्टी सीएम केशव के खास हो गये थे राजन मित्तल
अखिलेश यादव ? की सरकार में राजन मित्तल को शिवपाल यादव का खास माना जाता था। चीफ इंजीनियर रहे राजन मित्तल को शिवपाल यादव ने ही सेतु निगम का एमडी बनाया था। मायावती सरकार में भी राजन मित्तल की चलती थी। ठेका देने के लेकर कई बार राजन मित्तल विवादों में रहते थे। राजन मित्तल की शिकायत मिलने पर अखिलेश यादव ने उन्हें पद से हटा दिया था। सीएम योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ही राजन मित्तल को लेकर आये थे जिन्हें फिर से हटा दिया गया है। सीएम योगी के आदेश से डिप्टी सीएम केशव मौर्या को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसा: टेंडर में हुआ होगा गोलमाल तो फंस सकते हैं पूर्व सीएम अखिलेश यादव
Published on:
17 May 2018, 5:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.