7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी के एडीजी जोन व मिर्जापुर के आईजी का हुआ तबादला

सीएम योगी ने यूपी पुलिस में किया भारी फेरबदल, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Feb 2018, 12:36 PM IST

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी पुलिस में भारी फेरबदल किया है। प्रदेश के 26 आईपीएस अफसर का तबादला कर दिया गया है। इसमे वह लोग भी शामिल है, जिन्हें प्रमोशन मिल चुका था लेकिन डीजीपी के तैनात नहीं होने के चलते पद नहीं मिला था। वाराणसी के एडीजी व मिर्जापुर के आईजी का भी नाम तबादला सूची में शामिल है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ व संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी का कार्यकाल बढ़ा

वाराणसी के एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा का तबादला लखनऊ के डीजी एसीओ पद पर किया गया है। एडीजी जोन का प्रमोशन हो गया था और वह डीजी बने गये थे इसलिए उन्हें डीजी एसीओ पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षा में चल रहे पीवी रामाशास्त्री को वाराणसी का नया एडीजी जोन बनाया गया है। मिर्जापुर के आईजी जोन प्रेम प्रकाश को बरेली जोन का आईजी बनाया गया है। मिर्जापुर आईजी रेंज क जिम्मेदारी विजय सिंह मीना को सौंपी गयी है। आईपीएस विजय ङ्क्षसह मीना अभी तक लखनऊ में लोक शिकायत में पुलिस महानिरीक्षक थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में तैनात आईपीएस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी पद पर तैनात रहे दावा शेरपा को गोरखपुर का आईजी जोन बनाया गया है। गोरखपुर में ही तैनान नीलाब्जा चौधरी को गोरखपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य आईपीएस का भी तबादला किया गया है।
यह भी पढ़े:-बजट 2018: पीएम मोदी लेते हैं सख्त निर्णय, ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बढऩे का सभी को होगा लाभ

IMAGE CREDIT: Patrika

बदले जा सकते हैं कई जिलों के कप्तान
सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही कई जिलों के एसपी व एसएसपी को बदलने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन व उनके कामकाज के आधार पर ही नयी तैनाती दी जा रही है। यूपी सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था को ठीक करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यूपी के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह के कार्यभार संभालने के बाद अब अधिकारियों का तबादला करना शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की सफल हुई योजना तो संसदीय चुनाव में विरोधी हो जायेंगे पस्त