19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
EXCLUSIVE-बीजेपी के इस अभियान के लिए बाइक की सवारी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / EXCLUSIVE-बीजेपी के इस अभियान के लिए बाइक की सवारी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

EXCLUSIVE-बीजेपी के इस अभियान के लिए बाइक की सवारी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी में 100 से अधिक अभियान चला कर मतदाताओं को साधने की तैयारी में बीजेपी, प्रदेश की 54 प्रतिशत पिछड़ों की आबादी पर लगाया दांव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Oct 2018, 5:06 PM IST

वाराणसी. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी 100 से अधिक अभियान चलाने वाली है। घर-घर तक पहुंचने के लिए नवम्बर से चार चरण के अभियान का श्रीगणेश किया जायेगा। मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ सभागार में प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिये। बीजेपी ने साफ कर दिया कि आपसे बड़ी ताकत कोई नहीं है यदि बूथ स्तर का कार्यकर्ता सक्रिय हो जाये तो सपा, बसपा व कांग्रेस की हवा निकल जायेगी। अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ता का सम्मान, पदयात्रा, बाइक रैली व केन्द्र सरकार का लाभ पाये लाभार्थियों के घरों में जाकर दीपक जलाना शामिल है। खास बात है कि सभी अभियान में सीएम योगी भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़े:-सभी चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो- साध्वी निरंजन ज्योति

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी खुद ही पिछड़ी जाति के हैं और पीएम मोदी सरकार में ही पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला है। गुजरात में लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की इतनी बड़ा प्रतिमा का निर्माण किया गया है पीएम मोदी सरकार नहीं होती तो यह प्रतिमा भी नहीं बन पाती। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के विकास के लिए कार्य हो रहा है। कोई जाति किसी पार्टी की बपौती नहीं है इसलिए कार्यकर्ता फिर से पीएम मोदी सरकार बनाने में जुट जाये। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि 100 से अधिक अभियान चला कर वोटरों को साधा जायेगा। नवम्बर से चार चरण वाले अभियान की शुरूआत हो रही है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसी अभियान के लिए जो नियम बनाये गये हैं तो उसका पालन सभी कार्यकर्ताओं को कराना होगा। अभियान के लिए सीएम योगी खुद बाइक की सवारी करेंगे।। इस अवसर पर मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री अनुपमा जायसवाल, राज्यमंत्री अनिल राजभर, सहित बीजेपी के पिछड़ा वर्ग के नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी बनायेगी कानून, अभी करना होगा थोड़ा इंतजार-केशव मौर्या

Deputy CM Keshav Prasad Maurya
IMAGE CREDIT: Patrika

चरण चरण के अभियान में साधे जायेंगे करोड़ों मतदाता
प्रथम चरण:-प्रदेश के 1.40 लाख बूथों के लिए 10 से 15 नवम्बर तक अभियान चलेगा। कार्यकर्ता हर बूथ समिति का जाकर अभिनंदन करेंगे। चारों चरण के अभियान में सीएम योगी से लेकर बीजेपी के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
द्वितीय चरण:-17 नवम्बर को आरंभ होगा। इस चरण में प्रदेश की 80 विधानसभा में बाइक रैली निकाली जायेगी। हर बूथ से पांच बाइक चालक व पार्टी का झंडा लिए एक कार्यकर्ता बैठा होगा। प्रदेश भर में जब सात लाइक बाइक व सात लाख सवार होकर रैली निकालेंगे तो सारा माहौल भगवा हो जायेगा।
तृतीय चरण चरण:-10 से 15 दिसम्बर को प्रदेश की 403 विधानसभा में पदयात्रा निकाली जायेगी। यह अभियान 10दिन तक चलेगा। एक विधानसभा में 150 कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे। प्रत्येक दिन कार्यकर्ताओं को 10 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी। 10 दिन चलने वाले इस अभियान में कुल 150 किलोमीटर की पदयात्रा होगी।
चतुर्थ चरण:-केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ पाये तीन करोड़ लोगों के घरों में जाकर 26 जनवरी को एक कमल का दीपक जलाना होगा।
यह भी पढ़े:-सपा को बचाने के लिए सामने आये मुलायम, अखिलेश के लिए किया यह काम

BJP Leader
IMAGE CREDIT: Patrika