23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने पूरा किया अपना वायदा, शहीद के पत्नियों को सरकार दे रही यह पद

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे सीआरपीएफ जवान रमेश यादव, हेलीकॉप्टर कै्रश में शहीद हुए विशाल पांडेय की पत्नी को भी मिल रही नौकरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Mar 2019, 1:06 PM IST

Martyrs CRPF Ramesh yadav wife Renu

Martyrs CRPF Ramesh yadav wife Renu

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों से जो वायदा किया था वह अब पूरा होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव व हेलीकॉप्टर कै्रश में शहीद हुए विशाल पांडेय की पत्नी को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सीएम योगी खुद ही शहीद की पत्नियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव व डिंपल यादव का रोड शो भी नहीं आया था काम, मायावती ने सपा को दे दी वही सीट

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में बनारस के चौबेपुर के तोफापुर निवासी सीआरपीएफ जवान रमेश यादव शहीद हो गये थे। जबकि बड़ागाम में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से कैंट थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी विशाल पांडेय भी शहीद हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों से वायदा किया था कि आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जायेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना वायदा पूरा किया है और नौकरी देने की प्रक्रिया लगभग पूरी की गयी है। शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव की पत्नी रेनू यादव को बनारस कलक्ट्रेट में कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी दी जा रही है। रेनू से कागजी कार्रवाई पूरी करायी गयी है। इसी क्रम में शहीद विशाल पांडेय की पत्नी माधवी पांडेय ने लखनऊ में नौकरी करने की इच्छा जतायी थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ में नौकरी देने के लिए वहां के जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सारी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का अधीनस्थों को निर्देश दिया था जिसके चलते ही सारा काम लगभग हो चुका है। 6 मार्च को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ खुद ही शहीद की पत्नी को नियुक्ति पत्र देंगे।
यह भी पढ़े:-भारत व पाकिस्तान के युद्ध को लेकर ज्योतिषाचार्य की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, विश्व भर में मचेगा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग