
सीएम योग आदित्यनाथ
वाराणसी. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे। दरअसल वह डोमरी में राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की मानस मसान कथा में शामिल होने यहां आ रहे हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वह सीधे डोमरी जाएंगे। लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि सीएम उसी दिन सांस्कृतिक संकुल में स्थानीय अधिकारियों संग पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। ऐसे में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को बैठक कर मातहतों को सीएम के आगमन के मद्देनजर चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम के साथ सड़कों को चमकाने और अबाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 अक्टूबर को जनपद आगमन के दृष्टिगत चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि शहर की सड़कों खास तौर से जिन मार्गों से मुख्यमंत्री को गुजरना है उसे हर हाल में 24 अक्टूबर तक युद्व स्तर पर अभियान चलाकर दुरूस्त करा लिया जाए। जिलाधिकारी सोमवार को रायफल क्लब सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होने 25 अक्टूबर को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की भी हिदायत बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री को जिन मार्गो से गुजरना है उन क्षेत्रों में जर्जर एवं लटकते विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दुरूस्त कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आगमन पर मार्गो के डाइवर्जन के दौरान आम जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि ध्यान रहे कि किसी भी सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौपे गये कार्यो को प्राथमिकता पर समय से पूरा कराये। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
Published on:
23 Oct 2017 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
