16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूर्ति चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

बंथली. घाड़ थाना क्षेत्र के धुवांखुर्द गांव स्थित सीतारामजी मंदिर से पांच माह पूर्व भगवान राम की प्राचीन मूर्ति चुराने के मामले में घाड़ पुलिस ने दो आरोपितों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 5 Dec 2016, 11:38 AM IST

tonk

बंथली. घाड़ थाना क्षेत्र के धुवांखुर्द गांव स्थित सीतारामजी मंदिर से पांच माह पूर्व भगवान राम की प्राचीन मूर्ति चुराने के मामले में घाड़ पुलिस ने दो आरोपितों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है।

बंथली. घाड़ थाना क्षेत्र के धुवांखुर्द गांव स्थित सीतारामजी मंदिर से पांच माह पूर्व भगवान राम की प्राचीन मूर्ति चुराने के मामले में घाड़ पुलिस ने दो आरोपितों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है।

वृत्ताधिकारी नरेन्द्रमोहन शर्मा मामले की निगरानी कर रहे हैं।

घाड़ थानाप्रभारी शिवजीलाल गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गुदलिया ढाणी थाना मेहन्दवास निवासी शंकर (38) पुत्र हरिराम जांगिड़ व महाराजकंवरपुरा थाना घाड़ निवासी मुरारीलाल (22) पुत्र रमेश बंजारा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में मुख्य आरोपित लाजगंज थाना नैनवां (बूंदी) निवासी पप्पू उर्फ रामकिशन धाकड़ को गिरफ्तार कर मूर्ति बरामद करने के बाद पूछताछ की जा रही थी।

साथ ही मूर्ति चुराने का षडय़ंत्र रचने वाले तीन आरोपित देवपुरा थाना नगरफोर्ट निवासी बाबूलाल मीणा, सांखना थाना मेहन्दवास निवासी हरिराम मीणा व थली थाना घाड़ निवासी मुकेश मीणा को गिरफ्तार कर शेष आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

गौरतलब है 13 जून मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर चोर भगवान राम की प्राचीन मूर्ति चुरा ले गए थे।

रिमाण्ड पर चल रहे आरोपित पप्पू उर्फ रामकिशन धाकड़ से जिले सहित अन्य मंदिरों में हुई चोरी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाप्रभारी से मिले

ताखोली के पूर्व सरपंच नरसीलाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घाड़ थानाप्रभारी से मिलकर ताखोली स्थित मंदिर से छह साल पूर्व चुराई लक्ष्मीनाथ की प्राचीन मूर्ति के बारे में धुवांखुर्द से मूर्ति चुराने के आरोपितों से पूछताछ करने की मांग की।

प्रतिनिधिमण्डल में उपसरपंच रामअवतार गुर्जर, ग्रामीण कजोड़ गुर्जर, किशन पटेल, जगदीश सिंह, शिवलाल यादव, शिव प्रसाद सहित एक दर्जन लोग थे।