8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
संत रविदास जयंती के लिए सीएम योगी के साथ राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल व मायावती को आमंत्रण
Play video

संत रविदास जयंती के लिए सीएम योगी के साथ राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल व मायावती को आमंत्रण

पंजाब चुनाव से पहले पीएम मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक ने टेका था मत्था, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Jan 2018, 4:23 PM IST

वाराणसी. संत रविदास जयंती में शामिल होने के लिए सीएम योगी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी , दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व यूपी की पूर्व सीएम मायावती को आमंत्रण भेजा गया है। ३१ जनवरी को संत रविदास जयंती मनायी जायेगी। इसके चलते सीर गोवर्धनपुर में पंडाल ने आकार लेना शुरू कर दिया है इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न हिस्सों से अनुयायियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े:-बनारस में पद्मावत फिल्म रिलीज होने के विरोध में आत्मदाह का प्रयास


माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ३१ जनवरी को संत जयंती समारोह मनायी जायेगी। जयंती के पहले से ही अनुयायियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अनुमान के मुताबित संत रविदास जयंती के दिन तक पांच लाख से अधिक अनुयायी यहंा पर पहुंच जायेंगे। संत रविदास जयंती पर धार्मिक आयोजन होता है लेकिन राजनीतक दलों के नेता जयंती के बहाने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में जुटे रहते हैं। वर्ष २०१६ में पंजाब चुनाव के पहले संत रविदास जयंती के अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल ने मंदिर में जाकर मत्था टेका था।
यह भी पढ़े:-ट्रक से कुचल कर फैंटम दस्ते के सिपाही की मौत, एक अन्य घायल

संत रविदास जयंती पर सीएम योगी आ सकते हैं मंदिर में लंगर भी छकेंगे प्रसाद
मंदिर प्रशासन ने इस बार संत रविदास जयंती में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व यूपी की पूर्व सीएम मायावती को बुलाया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही लंगर में प्रसाद भी छकेंगे। अभी अधिकारिक तौर पर इस बात की पृष्टि नहीं हुई है कि सीएम योगी आयेंगे की नहीं। फिलहाल जयंती स्थल पर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश से लेकर यूरोप तक में रहने वाले अनुयायी यहां पर आने लगे हैं, जिसके चलते रैली स्थल पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई पद्मावत फिल्म