30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, शिव भक्तों को देंगे बड़ी सौगात
Play video

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, शिव भक्तों को देंगे बड़ी सौगात

सावन के पहले ही मिला तोहफा, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 5:37 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहुंच गये हैं। सीएम योगी यहां पर शिव भक्तों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सावन के पहले ही यह तोहफा भक्तों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। सीएम योगी के आगमन को लेकर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-नियम तोड़ने वालों की फोटो खींचेंगे यातायात मित्र, शहर के प्रमुख चौराहों पर हुई तैनाती


सीएम योगी आदित्यनाथ नेपाल की कंपनी बुद्ध एयर प्राइवेट लिमिटेड का बनारस से काठमांडु तक की उड़ान को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेगी। इस उड़ान से काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ जाने का रास्ता और सरल हो जायेगा। काशी विश्वनाथ व बाबा पशुपतिनाथ दोनों ही शिव मंदिर है। शिव भक्तों के साथ पर्यटकों को सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए ही यह उड़ान शुरू की गयी है। अभी 48 सीटो वाले हवाई जहाज की सौगात मिल रही है बाद में 72 सीटों का हवाई जहाज उडऩे लगेगा। हवाई जहाज के टिकट की दर भी कम रखी गयी है। अभी सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को इस उड़ान की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़े:-दो अधिकारियों के तबादले के बाद दिखेगी सीएम योगी आदित्यनाथ की हनक!

सीएम योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में पहुंच चुके हैं यहां पर विकस कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद ही सीएम योगी ने बैठक शुरू कर दी है जिसमे जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। इसके बाद बाबतपुर जाकर शिव भक्तों को सौगात देंगे। सीएम योगी लगातार बनारस का दौरा कर रहे हैं अब देखना है कि समीक्षा बैठक में किस विभाग पर गाज गिरती है या अधिकारियों को एक और चेतावनी देकर छोड़ दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने मगहर में भाषण देते समय की बड़ी चूक, इतिहास की दी गलत जानकारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश