31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब सीएम योगी चलायेंगे यह अभियान

चुनाव के चलते नहीं शुरू हुआ था काम, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 30 Nov 2017, 2:24 PM IST

Yogi is prepared for oppossion Hangama in vidhan sabha

Yogi is prepared for oppossion Hangama in vidhan sabhaYogi is prepared for oppossion Hangama in vidhan sabha

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव खत्म होते ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। १ दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का नया अभियान शुरू हो जायेगा। यूपी सरकार पहले ही यह अभियान चलाना चाहती थी, लेकिन चुनाव में होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए अभियान की शुरूआत नहीं हो पायी थी।
यह भी पढ़े:-अगर बीजेपी को मेयर पद पर मिली जीत तो पहली बार बनेगा यह रिकॉर्ड



सीएम योगी आदित्यनाथ ने भू माफियो से जमीन मुक्त कराने का ऐलान किया है। सीएम ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अतिक्रमण पर बुलडोजर भी चलाया जायेगा। इन कार्य में पुलिस फोर्स की आवश्यकता होगी। इसके चलते निकाय चुनाव के पहले ध्वस्तीकरण का काम आरंभ नहीं हो पाया था। अब निकाय चुनाव परिणाम आने वाला है इसके बाद अभियान चलाने का रास्ता साफ हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-निकाय चुनाव में हुआ बड़ा खुलासा,सपा व कांग्रेस के साथ बसपा ने भी नहीं बोला हमला

वरुणा कॉरीडोर के किनारे हुए अतिक्रमण के लिए दी जा चुकी है नोटिस
वरुणा कॉरीडोर के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण पर सबकी निगाहे लगी हुई है। सपा सरकार में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था, जिसका अतिक्रमण करने वालों का साथ बीेजेपी विधायक ने विरोध किया था इसके बाद से यहां पर अतिक्रमण हटाने का अभियान ठंडे बस्ते में चला गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पर भी अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है, जिसके लिए वीडीए ने पहले ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी की है। अब देखना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार यहां पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता है या फिर बीजेपी विधायक के दबाव में फिर से अभियान रोक दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता हुए परेशान, लगा झटका तो पीएम मोदी को क्या देंगे जवाब

कही नेताओं के लिए वसूली का माध्यम न बन जाये यह अभियान
सीएम योगी के निर्देश कितना अनुपालन होता है यह तो समय ही बतायेगा। इतना तो साफ है कि अभियान शुरू होने से पहले ही अतिक्रमण करने वालों को बचाने का खेल शुरू हो गया है इस काम में बीजेपी के नेता ही लगे हुए हैं। यदि अभियान आरंभ नहीं हो पाता है या फिर सही ढंग से नहीं चलाया जाता है तो सीएम योगी सरकार कि किरकिरी होनी तय है। इस अभियान के दायरे में बड़े होटल व नामी व्यक्तियों के आवास भी आ रहे हैं, जिनकी सरकार में अच्छी-खासी हनक है।
यह भी पढ़े:-एसएसपी ने दिया ट्रैफिक एम्बेसडर का लोगो, बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहा दूल्हा हुआ पानी-पानी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश