4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का यह दाव भाजपा पर इसलिए पड़ रहा भारी, जानकर चौंक जाएंगे आप

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर ये हैं उम्मीदवार, पार्टी के बिखरे कुनबे को जुटाने में लगी कांग्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 18 Feb 2018, 1:58 PM IST

news

बीजेपी की बढ़ी टेंशन

वाराणसी. यूपी में दो सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने के लिए बीजेपी अपने अंतिम दौर में है। वहीं फूलपुर और गोरखपुर इन दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। फूलपुर से कांग्रेस ने मनीष मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गोरखपुर से सुरहिता चैटर्जी करीम को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने फुलपुर लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ब्राह्मण चेहरा उतार कर बड़ा दांव खेला और सबसे पहले प्रत्याशी को घोषित करके भारतीय जनता पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। यूपी की इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होना है, जिसके नतीजे 14 मार्च को आएंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में यूपी की इन दोनों सीटों को बीजेपी की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहा यह चुनाव सीएम योगी के लिए चुनौती से कम नहीं है।


पार्टी के बिखरे कुनबे को जुटाने में लगी कांग्रेस
कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे को उतार कर अपनी जड़ों से जुड़ने और पार्टी के बिखरे हुए कुनबे को जुटाने में लग गई है। उपचुनाव सहित आम चुनाव के लिए कमर कस रही कांग्रेस यूपी में खोये हुए जनाधार को वापस पाने के लिये अपने सबसे पुराने वोट बैंक ब्राह्मण जाति की ओर रुख किया हैं। वहीं अपने कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने मनीष मिश्रा को मैदान में उतारा है। मनीष मिश्रा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता जे एन मिश्रा का बेटे हैं।

फूलपूर लोकसभा सीट यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 2014 के चुनाव में पहली बार बीजेपी ने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। हालांकि बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया है। वहीं गोरखपुर सीट सीएम योगी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 1991 से बीजेपी का कब्जा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस सीट से लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं।


गोरखपुर और फूलपुर सीट पर ये हैं उम्मीदवार
फूलपूर से घोषित उम्मीदवार मनीष मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता जे एन मिश्रा के बेटे हैं और इलाहाबाद के ही कोतवा गांव के रहने वाले हैं। इनका पूरा परिवार काफी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वहीं गोरखपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार सुरहिता करीम एक डॉक्टर हैं और इनके पति भी डॉक्टर हैं। इनका परिवार कांग्रेस से काफी लंबे से जुड़ा हैं। दोनों डॉक्टर दंपति कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भी रहते हैं।


बीजेपी इन्हें बना सकता है उम्मीदवार
राज्य इकाई द्वारा तैयार इस पैनल पर अब केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की जाएगी। फूलपुर सीट के लिए पैनल में केशरी देवी पटेल, प्रवीण पटेल, कौशलेंद्र पटेल, और केपी श्रीवास्तव के नाम हैं। जबकि गोरखपुर के लिए पैनल में उपेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह और एक नाम शामिल है दोनों ही सीटों के लिए पैनल तय करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के साथ राज्य इकाई ने गहन मंथन किया है।